Header Ads

मछुआरों के जाल में फंसी 1100 किलो की यह विशाल मछली


हमने अभी तक समुद्र को केवल पांच प्रतिशत ही खोजा है। अभी भी लाखों अनजाने जीव जंतु खोज से अछूते हैं।

ताजा मामले में रूस के सखालिन मछुआरों का एक दल मछली पकड़ने गया था। उनके जाल में 1100 किलो की समुद्री सनफिश फंस गई। यह फिश मूनफिश और मोला के नाम से भी जानी जाती है।

यह धरती पर सबसे वजनी मछली में से एक मानी जाती है। मछुआरे बालकारोव ने बताया कि इससे पहले उन्‍होंने इतनी बड़ी मछली नहीं देखी।

जैसे ही उन्‍होंने इस मछली को पकड़ा, यह पहले से ही सड़ी हुई हालत में थी। इसके चलते उन्‍होंने इसे अन्‍य प्राणियों के आहार के लिए वहां रख छोड़ा।

यह पहला मौका नहीं था कि रूस में इस तरह की विशाल मछली पकड़ में आई हो, पिछले साल भी यहां के मछुआरों ने मनुष्‍य जैसे दांतों वाली मछली को पकड़ा था।