Header Ads

ये हैं हिंदुस्तान की सबसे खूबसूरत महिला IAS ऑफिसर, सुंदरता और काबिलियत के मामले में हर कोई है पीछे


 एक IAS / IPS Officer की पोस्ट बहुत ही चुनौतीपूर्ण होती है। हमारे देश में कुछ ऐसे खूबसूरत चेहरे हैं, जो बड़ी आसानी से यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही IAS और IPS के बारे में बताने जा रहे है जो बुद्धिजीवी होने के साथ साथ बहुत ही खूबसूरत भी हैं।

IAS स्मिता सभरवाल- स्मिता का जन्म साल 1977 में दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ। स्मिता साल 2001 के बैच की IAS Officer हैं।

 उन्होंने सेंट फ्रांसिस डिग्री कॉलेज, हैदराबाद से कॉमर्स में ग्रेजुएट किया। स्मिता “Peoples ऑफिसर” के नाम से जानी जाती हैं। वह पहली महिला IAS Officer हैं, जिन्हे मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया। उनके पति डॉ। अकुन सभरवाल भी IAS Officer हैं।

रिजू बाफना: रिजू बाफना का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। रिजू ने किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक और Econimics में दिल्ली से मास्टर्स किया। इन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2013 में 77 वीं रैंक हासिल की और 2014 में IAS Officer बन गई। उन्होंने अपने बैच मेट IAS अधिकारी एवी प्रसाद से शादी की।

मेरिन जोसेफ: मेरिन केरल कैडर की सबसे कम उम्र की IAS Officer हैं। इन्होंने 25 वर्ष की उम्र में यूपीएससी आईपीएस परीक्षा साल 2012 पास की। वह उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी आईपीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

मेरिन का जन्म दिल्ली में हुआ। इन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज से बी।ए और एम।ए किया है। इनके पिता कृषि मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार और मां इकोनॉमिक्स की टीचर है। 2015 में जोसेफ ने कोट्टयम के मनोचिकित्सक क्रिस इब्राहीम से शादी कर ली।

मीरा बोरवंकर: मीरा 1981 के बैच की IPS अधिकारी है। इनके पिताजी बीएसएफ में थे।इन्होंने जालंधर से अपना ग्रेजुएशन कम्पलीट किया।

इन्हे लेडी सुपरकॉप के नाम से जाना जाता है। दाउद इब्राहिम और छोटा राजन की गिरोह के सदस्यों को अरेस्ट करने में इनका बड़ा योगदान था।

 इन्होंने जलगांव में 1994 में हुए सेक्स स्कैंडल के शामिल लोगो को भी अरेस्ट किया। Bollywood फिल्म “मर्दानी” इनके कैरियर पर बानी है।

चन्द्रकला: यूपी के बुलंदशहर की डीएम चन्द्रकला सिविल सर्विस एग्जाम में 409 वीं रैंक मिली थी। 2008 बैच की IAS Officer चन्द्रकला का जन्म 27 सितंबर साल 1979 को आंध्रप्रदेश में हुआ था। चंद्रकला ने हैदराबाद के कोटि वुमन्स कॉलेज से बी।ए किया।

 वह एक ट्राइबल (आदिवासी ) फैमिली से नाता रखती हैं। अक्सर चन्द्रकला अपने तेज-तर्रार अंदाज़ के कारण चर्चा में रहती हैं।

 स्तुति स्तुति जोधपुर की रहने वाली हैं। 2012 की सिविल सर्विस की परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने से पहले वह एक बैंक में काम करती थीं। स्तुति ने जोधपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी और दिल्ली के आईआईपीएम से मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।