Header Ads

भारत में पहली बार मां अपनी बेटी को डोनेट करेगी गर्भ


पुणे अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरुवार को यानी आज भारत की पहली गर्भाशय ट्रांसफर करेंगे। दऱअसल, 21 साल की महिला गर्भ धारण करने में असमर्थ थी, इसलिए उसकी मां ने ही अपना गर्भाशय प्रत्यारोपण कर दिया।

  पुणे की गैलेक्सी केयर लैपरोस्कोपी इंस्टीट्यूट (जीसीएलआई) में 12 डॉक्टरों की एक टीम ने इस ऑपरेशन को सक्सेस किया। जीसीएलआई के मेडिकल डायरेक्टर डॉ शैलेश पंटमबेकर ने बताया, कि आज शाम को 9 बजे मां से गर्भाशय निकाला जाएगा और उनकी बेटी पर इसे ट्रांसफर किया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया में लगभग आठ घंटे का वक्त लगेगा। सर्जन लैप्रोस्कोपिक तकनीक का उपयोग करके गर्भाशय को पुनः प्राप्त करेगा, उम्मीद है कि इस प्रक्रिया में कम वक्त लगेगा। बता दें कि इस ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को एक 24 साल की महिला से एक और गर्भ प्रत्यारोपण किया जाएगा।

खबर के मुताबिक, अस्पताल पिछले कुछ महीनों में गर्भस्थ प्रत्यारोपण के लिए तैयारी कर रहा है। इस प्रक्रिया की लागत लगभग 7-8 लाख रुपए है।