Header Ads

धोनी के सस्पेंड होते ही टीम में आया था ये क्रिकेटर, अब ले चुका उनकी जगह


एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद टीम में उनकी जगह ली बंगाल के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने। टीम में धोनी की जगह भरना आसान नहीं था, लेकिन अब करीब 2.5 साल में साहा खुद को टीम में बतौर विकेटकीपर-बैट्समैन साबित कर चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद साहा की विकेटकीपिंग की जबरदस्त तारीफ हो रही है। पूर्व इंडियन क्रिकेटर सुनील गावसकर ने भी उन्हें बेहद सेफ विकेटकीपर बताया है। कभी धोनी के सस्पेंड को होने कारण साहा को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला था। इसके बाद वापसी में उन्हें करीब 3 साल का समय लग गया था। 2012 में एक मैच के लिए बाहर हुए थे धोनी...

 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धोनी के एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। ऐसा स्लो ओवर रेट के कारण हुआ था।

- तब चौथे टेस्ट में धोनी के बाहर होने के बाद 24 जनवरी, 2012 में साहा ने टीम इंडिया में उनकी जगह ली थी। हालांकि, एक मैच बाद ही साहा को बाहर भी कर दिया गया था।
- ये साहा के करियर का दूसरा टेस्ट मैच था, जिसमें उन्होंने कुल 38 रन बनाए थे। मैच में उन्होंने 2 कैच भी लिए थे।

- इससे पहले रिद्धिमान साहा ने फरवरी, 2010 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। जिसमें वो पहली इनिंग में ही शून्य पर आउट हो गए थे।

2012 में धोनी पर एक मैच का बैन लगने के कारण मिले मौके को साहा भुना नहीं पाए। इसके बाद टीम में आने में उन्हें 3 साल का वक्त लग गया।

- उन्होंने अगला और करियर का तीसरा टेस्ट मैच 9 दिसंबर, 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। तब भी धोनी अंगूठे में चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं थे।

- इस सीरीज के बीच में ही धोनी ने टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया था। सीरीज के आखिरी टेस्ट में एक बार फिर साहा टीम में थे और तब से लगातार वो टीम के रेग्युलर विकेटकीपर हैं।