Header Ads

घबराइए नहीं, ये थ्री-डी आर्ट है, असली-नकली में अंतर करना है मुश्किल


आर्टिस्ट के लिए पूरी दुनिया कैनवास की तरह होता है। उसे किसी कागज या पेंटिंग बोर्ड की जरुरत नहीं होती। कुछ आर्टिस्ट अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए गलियों में मौजूद वॉल का इस्तेमाल करते हैं। इसे स्ट्रीट पेंटिंग कहते हैं। आज हम आपको दिखाने ब्राइट साइड वेबसाइट द्वारा जारी कुछ ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख यकीन नहीं होता कि ये असली नहीं, मात्र पेंटिंग है। आंखें खा जाएंगी धोखा


थ्री-डी आर्ट को देख यकीन नहीं होता कि वो असली नहीं है। दिखने में ये बिल्कुल रियल लगते हैं। इन दिनों सोशल साइट्स पर इस आर्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इन्हें देख धोखा खा जाते हैं कि ये असली है।

लेकिन नहीं, जो दिखाई देता है, वो ही सच हो जरुरी नहीं। वायरल हो रही तस्वीरें किस जगह की हैं, इसका जिक्र कहीं नहीं है। लेकिन लोगों को ये आर्ट काफी पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को अब तक कई बार शेयर किया जा चुका है। अब जरा इस तस्वीर को देखिए। पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाएगा इतने बड़े स्विच को देख कर। लेकिन असलियत में ये मात्र पेंटिंग है।