Header Ads

छोटा सा ऐप बेच करोड़पति बना ये परिवार, अब कर रहे हैं वर्ल्ड टूर


 पूरी दुनिया घूमने का सपना हर कोई देखता है लेकिन कभी पैसे की कमी तो कभी कुछ और जिम्मेदारियों को पूरा करते-करते लोगों के ये सपने पूरे नहीं हो पाते। हालांकि इन सबके बीच अमेरिका की रहने वाली एक फैमिली अपना सबकुछ बेचकर दुनिया घूमने के सपने को पूरा कर रही है। हालांकि आपको ये जानकर शॉक लग सकता है की इस फैमिली ने जो कुछ बेचा है उसमें एक मोबाइल एेप भी शामिल है, जिसकी कीमत 54 मिलियन डॉलर (करीब 350 करोड़ रूपए) है। पिछले 2 सालों से घूम रहे हैं दुनिया....

- अमेरिका के ऊटा के रहने वाले 27 साल के गैरेट और उनकी वाईफ जेसिका ने 2015 में स्नैपचैट को एक मोेबाइल एेप ‘स्कैन’ बेच दी थी। इस ऐप के लिए उन्हें 54 मिलियन डॉलर मिले थे।

- गैरेट और जेसिका ने इस डील से मिले पैसों से नई कार और घर खरीदने के बजाए पूरी दुनिया के टूर पर जाना ज्यादा बेहतर समझा।

- 2015 में हुई डील के बाद से ही ये कपल अपने 2 और 4 साल के दो बच्चों के साथ पूरी दुनिया की सैर पर हैं।

- वर्ल्ड टूर पर निकली ये फैमिली अब तक करीब 45 देश घूम चुकी है। इस दौरान इन्होंने साथ में करीब 150 फ्लाइट्स में सफर किया है।

जीत चुके हैं डिज्नी का कॉम्पिटीशन :
- हाल ही में इस फैमिली ने डिज्नी का एक कॉम्पिटीशन भी जीता है। इस कॉम्पिटीशन के विनर को 30 दिनों तक डिज्नी के 4 थीम पार्क्स और 2 वॉटर पार्क्स के साथ 30 अलग-अलग रिसॉर्ट्स भी घूमने का मौका मिलता है।

दुनियाभर में मुहिम चला कर रहे हैं लोगों की मदद :
- गैरेट और जेसिका दोनों ही ट्रेवल ब्लॉगर भी हैं दोनों के यूट्यूब में 94 हजार और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोवर्स हैं।

- इस कपल ने मुहिम चला कर स्कूल्स बनाने के लिए फंड्स भी जुटाए हैं। इसके अलावा दुनिया के अलग-अलग कोनों में भी दोनों ने कई सफल कैंपेन चलाए हैं।