तालाब में फेंकी थी जाल, बाहर निकाली तो यह देखकर पड़ गए आश्चर्य में
यहां के खलारी स्थित खिलानधौड़ा के युवकों ने केडीएच खदान के पास तालाब से 15 किलो से ज्यादा वजन की कतला प्रजाति की मछली पकड़ी। युवकों ने तालाब में जाल डाला था, जिसके बाद जाल को बाहर निकालने पर युवक आश्चर्य में पड़ गए। जाल में 15 किलो की मछली फंसी हुई थी। इसके बाद युवकों की खुशी का ठिकाना न रहा। 250, रुपए किलो के हिसाब से बिकी ...
युवकों ने बताया कि वे मछली को इलाके के धमधमिया, खलारी आैर डकरा के बाजारों में ले गए।
- मछली पकड़ने वाले युवक रिंकू कुमार ने बताया कि उनलोगों ने नौ पीस बड़ी मछली पकड़ी है।
- उसे बाजार में 250 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा। सारी मछलियां मंगलवार शाम और बुधवार सुबह तक बिक गईं।
- आसपास के लोगों ने बताया कि केतला प्रजाति की यह मछली काफी स्वादिष्ट होती है। इस बार इलाके में भारी बारिश हुई, जिससे नदी और तालाबों में पानी उफनने लगी।
- इसी बीच पानी की धार में यह मछली भी ऊपर आ गई और जाल में फंस गई।
- इस इलाके में कोयले के कई खदान हैं। कई बंद हो चुके हैं। खदान बंद हो जाने के कारण वहां पानी जमा हो गया है। इस पानी में मछलियां मिलती हैं।
- खदान में गड्ढ़ों के कारण मछलियां अक्सर अंदर ही रहती और ऊपर नहीं आती हैं। मछली पकड़ने वाले लोग भी बंद खदानों की तालाब के अधिक अंदर जाने से परहेज करते हैं।
- लोगों ने बताया कि काफी समय तक तालाब के अंदर रहने से मछली का वजन 15 किलो का हो गया है।
कुछ महीने पहले कोडरमा जिले के मरकच्चो में लोगों ने एक 15 किलो वजन की रेहू मछली पकड़ी थी।
- इतनी वजनदार मछली पकड़े जाने की खबर इलाके में आग की तरह फैली थी और उसे देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

Post a Comment