Header Ads

घर से निकालकर मां-बेटी को मारी गोली, बीच सड़क ऐसे पड़ी मिली लाशें


बालूमाथ थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे और मां-बेटी को मारते-पीटते बाहर निकाला। इसके बाद इन्हें घर के पास सड़क पर ले जाया गया और गोली मार दी गई।

घटना जिले के बरियातू ब्लॉक स्थित शिबला पंचायत के मकरा गांव की है। घटना के समय मां-बेटी अपने घर में सो रही थीं।

-इसी बीच बदमाश आए और घर का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद घर में मौजूद महिला और पुरुष को अलग-अलग बांध दिया।

-फिर बदमाशों ने मां रीता देवी (43) और बेटी सपना कुमारी (19) को घर से 400 मीटर की दूरी पर स्थित उत्क्रमित मिड्ल स्कूल के पास बने पक्के रोड पर गोलियों से भून दिया।
-लातेहार के एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या अपराधियों ने, क्योंकि इलाका घोर नक्सल प्रभावित है।