ये है धरती पर 'स्वर्ग का घोड़ा', जिन्हें घुड़सवारी नहीं आती, वे भी इसके लिए मचल जाते हैं!
जैसे लड़कियों को सपनों का राजकुमार चाहिए वैसे ही घुड़सवारों को यह स्वर्ग का घोड़ा चाहिए। ये स्वर्ग का धरती पर ही मिलता है। खूबसूरती ऐसी कि इसे देख दूसरे जानवरों को जलन होने लगती है और वे अपने घर के आइने तोड़ देते हैं। अगर खूबसूरत जानवरों का ब्यूटी पेजेंट करा दिया जाए तो यह घोड़ा कसम से बाजी मार ले जाएगा।
इस घोड़े की झलक पाते ही लोग ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज और फरारी जैसी गाड़ियों में बैठने से इनकार कर देते हैं।
घोड़े की इस प्रजाति का नाम है 'अखल टेके'। इस नस्ल के घोड़े तुर्कमेनिस्तान में पाए जाते हैं। बड़े-बड़े वैज्ञानिकों का मानना है की इस घोड़े की चमड़ी से सूरज की किरणें टकराकर एक अलग ही तरह की रौशनी बिखेरती हैं। ऐसा लगता है कि मानों घोड़े ने रेशम की कपड़े पहन लिए हों।
समझदारी के लिए भी जाने जाते हैं
ये घोड़ा इंटेलीजेंट भी खूब होता है। धैर्य और समझदारी इनमें कूट कूट कर भरी होती है। इनकी आंखों से लगाकर शरीर का आकर भी नॉर्मल दिखने वाले घोड़ों से काफी अलग होता है।
1960 ओलंपिक के हीरो
घोड़े की इस प्रजाति को केवल राइडिंग के लिए यूज किया जाता था। क्योंकि इनकी ताकत का कोई जवाब नहीं है। ये काफी तगड़े और सुंदर होते हैं। इस घोड़े को 1960 में ओलंपिक में भी दौड़ाया गया था |
'अखल टेके' को गोल्डेन हॉर्स के नाम से भी जाना जाता है।

Post a Comment