Header Ads

चमत्कार ही है इन बच्चों का जिंदा बच जाना, जन्म के वक्त हुआ था ऐसा


दुनिया में हमेशा से चमत्कार होते रहे हैं। चाहे मौत के मुंह से किसी का जिंदा बचकर वापस होना हो या फिर कोई असंभव चीज अचानक से संभव हो जाए। इनके पीछे हमारा एक ही लॉजिक होता है चमत्कार।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही बच्चों की कहानी के बारे में बता रहे हैं, जिनके जन्म के वक्त बड़े-बड़े हादसे हुए, फिर भी वो जिंदा बच गए। जानिए इनके बारे में

गर्भ में था बच्चा जब हुआ मिसाइल से हमला

सीरिया के अलेप्पो शहर में साल 2015 में मिसाइल से हमला हुआ था। उसी दौरान एक महिला गर्भवती थी। हमले में महिला इतनी जख्मी हो गई कि तुरंत उसकी डिलिवरी करनी पड़ी। सबको लगा कि बच्चा गर्भ में ही मर गया हो गया, लेकिन एक बेबी गर्ल का जन्म हुआ।

हालांकि, वो पूरी तरह से जख्मी हो गई थी। बताया जाता है कि हमले के दौरान मिसाइल के कई कण महिला के पेट के अंदर जा चुके थे, जिसके कारण बच्ची की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

इतना ही नहीं जन्म के बाद वो रो भी नहीं रही थी और उसे सांस लेने में भी तकलीफ थी। डॉक्टर ने कुछ देर तक उसे ऑब्जर्वेशन पर रखा, धीरे-धीरे उसकी हालत सुधरने लगी और वो जिंदा बच गई।

भयानक भूकंप के बाद भी बच गया 11 दिन का बच्चा

साल 2009 में हैती में भयानक भूकंप आया था। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। फ्रेंच रेस्क्यू टीम जब मलबे से लाशें निकाल रही थी, तभी एक नवजात की रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने गौर से देखा तो मलबे के बीच एक जिंदा बच्चा दबा हुआ था, जो महज 11 दिन का था। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला और बाद में खोजबीन करने पर उसके मां-बाप को भी ढूंढ निकाल लिया गया।

समुद्र में डूब गया बोट जब हुआ बच्चे का जन्म

नाइजीरिया की रहने वाली 24 साल की एस्टर टेरी साल 2015 में करीब 100 प्रवासी और रिफ्यूजी के साथ बोट से भूमध्यासगर क्रॉस कर रही थी। तभी उनका बोट पलट गया, जब यह हादसा हुआ एस्टर प्रेग्नेंट थी।

हालांकि, रेस्क्यू टीम ने तुरंत सभी को बचा लिया। लेकिन, एस्टर का लेबर पेन शुरू हो गया। सबसे अच्छी बात ये हुई कि उस दल में एक डॉक्टर भी थे, जिन्होंने एस्टर की तुरंत डिलिवरी कराई और एक प्यारे से बेबी ब्वॉय का जन्म हुआ।

प्लेन क्रैश में बच गया बच्चा

जून 2015 में कोलंबिया के जंगल में एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत कई लोगों की मौत हो गई। लेकिन, एक महिला और उसके 5 महीने के बच्चे की जान बच गई।

बताया जाता है कि करीब 4 दिन बाद जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। हालांकि, इस हादसे में बच्चा बुरी तरह जल चुका था, लेकिन वो जिंदा था। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है।

खतरनाक हादसे में भी बच गई 9 महीने के बच्चे की जान

2015 में वाशिंगटन में 9 महीने का एक बच्चा घर के अंदर अपने पालने में सो रहा था। तभी अपार्टमेंट के बगल से गुजर रहे एक कार का बैलेंस बिगड़ गया और घर के अंदर घुस गया। इस हादसे में पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन बच्चे की जान बच गई।