Header Ads

पोर्न देखने वाली महिलाओं को होता है ये नुकसान, रिश्ते हो सकते हैं तबाह


पोर्न, यानी अश्लील फिल्में देखना कई तरह से नुकसानदेह होता है। एक्सपर्ट्स इस बारे में चेतावनी देते रहते हैं। हाल ही में कनाडा में हुई एक स्टडी का निष्कर्ष है कि पोर्न देखने वाली महिलाएं बहुत असंतुष्ट हो सकती हैं और उनका अपने पति या पार्टनर से रिश्ता खराब हो सकता है। यह बात इसलिए और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पोर्न की तरफ आकर्षित हो रही हैं। आखिर क्यों है इतना नुकसानदेह...

-कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू बर्न्सविक की स्टडी में 1000 एडल्ट्स को शामिल किया गया था। उनमें दो-तिहाई युवा महिलाएं थीं।

-इस स्टडी का नेतृत्व सेक्स एक्सपर्ट कैटलिन गोल्डस्मिथ ने किया। उनके अनुसार- 'एक्स रेटेड फिल्मों में सबकुछ एवरेज से ज्यादा होता है। इनमें इंटरकोर्स औसत से ज्यादा लंबा चलता है, पुरुष लंबे समय तक एक्साइटेड रहते हैं और महिलाएं असली दुनिया की तुलना में जल्दी व आसानी से आॅर्गेज्म का अनुभव कर लेती हैं।'

-स्टडी में पाया गया कि पोर्न देखने वाली महिलाएं अपने पार्टनर के एपीयरेंस को लेकर असंतुष्ट थीं। ऐसी महिलाओं के मामले में यह रिस्क होता है कि वे अपने पार्टनर के सेक्सुअल परफॉर्मेंस को लेकर अवास्तविक उम्मीदें पाल लें। जाहिर है, पुरुषों के लिए प्राकृतिक रूप से पोर्न मूवी की तरह परफाॅर्म करना संभव नहीं होता। इससे ऐसी अपेक्षा करने वाली महिला में असंतुष्टि और निराशा पनपने लगती है।

-इस स्टडी में शामिल साइंटिस्ट्स ने साफ शब्दों में कहा है कि मुमकिन है, पोर्न फिल्मों में पुरुषों के यौनांग को डिजिटल रूप से बढ़ा कर दिखाया जाता है या उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई होती है। दूसरे शब्दों में, पोर्ने देखकर अपने साथी से भी वैसी ही उम्मीदें करना मूर्खता है।