एक लाख से अधिक डिलिवरी कराने वाली पद्मश्री डॉ. भक्ति यादव का निधन
इंदौर शहर की पहली महिला एमबीबीएस डाक्टर और इसी साल पद्मश्री सम्मान से नवाजी गई भक्ति यादव का आज निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीबन पिछले 6 सालों से अस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थी, जिस कारण उनका वजन लगातार घट रहा था। वह लम्बे समय से बीमार चल रही थीं, इसके बावजूद एक डॉक्टर होने के नाते वह जरूरतमद लोगों का उपचार निःशुल्क करती रहीं।
भक्ति यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ थी। बतौर गायनेकोलाजिस्ट 1948 से काम कर रहीं भक्ति यादव ने सेवा भाव से निःशुल्क इलाज किया।
अपने जमाने की गिनी- चुनी महिला डॉक्टरों में से एक भक्ति यादव अपने पिछले 68 साल के चिकित्सा करियर में एक लाख से ज्यादा महिलाओं का इलाज कर चुकी थीं।


Post a Comment