Header Ads

67 दिन तक जेल में बंद गर्लफ्रेंड से मिलने तड़पता रहा चोर, फिर उठाया ये कदम


मध्यपप्रदेश के शिवपुरी में एक चोर को पकड़ने के लिए पुलिस को 67 दिन तक इंतजार करना पड़ा। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने चोर की गर्लफ्रेंड और उसके जेल में बंद साथी पर नजर रखी। जैसे ही वह ग्वालियर में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। कुछ इस तरह पुलिस ने बनाया था प्लान...

 मुकेश जाटव नाम के इस चोर ने 15 मई की रात सेसई मिष्ठान भंडार वाले की टाटा सफारी चोरी की थी।

- पुलिस के अनुसार चोर ने ४०, से भी ज्यादा एसयूवी और लग्जरी वाहन चुराए हैं।
- कार चुराने वाले आरोपी मुकेश जाटव के संबंध ग्वालियर के उरवाई नाका क्षेत्र में रहने वाली शादीशुदा महिला पिंकी जादौन से थे।

- गाड़ियां चोरी करने में उसकी मदद उसका एक दोस्त राजू भदौरिया किया करता था, जो इस समय एक मामले में जेल में बंद है।

 पुलिस को पता चला कि मुकेश पिंकी के जरिए अपने दोस्त राजू की जमानत कराने की फिराक में है।

- इस तरह पुलिस टीम ने पिंकी और जेल में बंद राजू की निगरानी शुरू कर दी।
- पुलिस ने तकरीबन 67 दिन तक इन दोनों पर नजर रखी। और जब मुकेश अपनी प्रेमिका पिंकी से मिलने पहुंचा तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।