छह साल बाद फिर थम गया मुंबई, ऐसा था पूरे शहर का नजारा
करीब छह साल बाद एक बार फिर मुंबई शहर थम सा गया। आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर मराठा समाज की रैली ने बुधवार को मुंबई की हालत ठीक वैसी ही थी जैसी बाल ठाकरे के निधन के बाद उनकी शवयात्रा के समय। मराठा समाज की रैली सुबह भायखला स्थित जीजामाता उद्यान से शुरू हुई और आजाद मैदान में खत्म हुई। इस दौरान जहां-जहां से भी ये रैली निकली घंटों रास्ते रुके रहे। दावा किया जा रहा है कि रैली में करीब 8 से 10 लाख लोग शामिल हुए। कई इलाकों में लगा रहा जाम.....
- मराठा मोर्चा को अभिनेता रितेश देशमुख सहित कई लोगों ने सपोर्ट किया है।
- महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र के दौरान विपक्ष के विधायकों ने सरकार से मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग की।
- विपक्ष विधायक रैली में भी शामिल हुए। वहीं विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने भी मराठा मोर्चा अपना समर्थन दिया।
नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण।
- एट्रोसिटी कानून में संशोधन करके इसके दुरुपयोग पर रोक।
- कृषि ऋण माफ कर किसान आत्महत्या रोकी जाए।
- कृषि उपज को ज्यादा समर्थन मूल्य दिया जाए।
- कोपर्डी बलात्कार कांड के दोषियों को फांसी दी जाए।

Post a Comment