Header Ads

तो बच जाती इस शख्स की जान, आखिर क्यों पत्नी ने नहीं करने दी मदद



 एमपी नगर जोन-1 स्थित प्रेस कांप्लेक्स में मंगलवार देर रात हुए मर्डर की गुत्थी उलझती ही जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस तीन अहम बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें जांच का अहम बिंदू पुरानी रंजिश को माना जा रहा है। वहीं, पुलिस यह भी नहीं समझ पा रही है कि संघर्ष के दौरान मदद के लिए आगे आए लोगों को पत्नी ने क्यों रोक दिया था। आखिर क्या बोली पत्नी मदद के लिए आए लोगों से...

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले जगदीश का करीब 10 मिनट तक आरोपी से संघर्ष हुआ था। संघर्ष के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की थी, लेकिन मृतक की पत्नी ने उन्हें रोक दिया। पत्नी कह रही थी कि आप क्यों बताओगे, मैं पुलिस को बताऊंगी। इस बीच युवकों ने चाकू से जगदीश पर कई वार किए। गंभीर घायल होने के बाद जब जगदीश जमीन पर गिर गया। इसके बाद पत्नी ने लोगों से मदद मांगी और पुलिस को कॉल करने के लिए कहा। इस बीच कुछ देर तड़पने के बाद जगदीश ने पत्नी की गोद में दम तोड़ दिया।


एमपी नगर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक जगदीश पतरे का चार दिन पहले रचना स्थित घर पर खुद के सगे साले से विवाद हुआ था। इस दौरान जगदीश ने उसके साले की काफी पिटाई की थी। पुलिस ने इस विवाद को भी जांच के दायरे में लिया है। पुलिस को जगदीश के खिलाफ भुसावल में आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है, इसकी तफ्तीश की जा रही है।


एमपी नगर थाना क्षेत्र में रचना नगर अंडर ब्रिज को बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां रोजाना सुबह, दोपहर, शाम पुलिस का चेकिंग प्वाइंट भी लगता है। एसपी साउथ बहुगुणा का कहना है कि जगदीश के आपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी मिली है। अंदाजा है कि उसकी हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई होगी। फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हो सके हैं। इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


एसपी साउथ सिदार्थ बहुगुणा के मुताबिक मूलत: भुसावल निवासी जगदीश पतरे (40) रचनानगर में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार देर रात करीब 12:20 बजे वह बाइक से पत्नी जया के साथ घर जा रहा था। वे दोनों देर रात अपने किसी रिश्तेदार के घर से खाना खा कर लौट रहे थे। वे प्रेस कांप्लेक्स से सटे रचना नगर अंडरब्रिज पर पहुंचे ही थे, तभी सामने से आए एक युवक ने उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। अचानक हुए हमले से जगदीश रुका। इसी बीच युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और गला रेत दिया। मौके पर ही जगदीश की मौत हो गई। जगदीश को मारने के बाद युवक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एमपी नगर पुलिस, सीएसपी कुलवंत सिंह और एसपी साउथ सिदार्थ बहुगुणा भी मौके पर पहुंचे और अलग-अलग बिंदुओं से इसकी जांच शुरू कर दी।


पहले हाथापाई हुई। पतले से आदमी ने मारा। हत्या के बाद वह अंडरब्रिज से होते हुए रचनानगर के लिए भाग निकला। पत्नी कह रही थी कि आप क्यों बताओगे, मैं पुलिस को बताऊंगी। घटनास्थल से मिर्ची पाउडर के पैकेट मिले हैं।-आदित्य नारायण, प्रत्यक्षदर्शी


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले जगदीश का करीब 10 मिनट तक आरोपी से संघर्ष हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि संघर्ष के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की थी, लेकिन मृतक की पत्नी ने उन्हें रोक दिया। हालांकि इस बात की पुष्टि महिला के बयानों के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक बदमाश के हाथ में दो चाकू देखे गए। इनमें एक छोटा और एक बड़ा था।