Header Ads

अमिताभ बच्चन के मुक्के से शत्रुघ्न सिन्हा का मुंह हो गया था लहूलुहान, फट गए थे होंठ


टीवी इंटरव्यू मे शत्रुघ्न इस पर सवाल किया गया। पूछा गया- एक फिल्म के दौरान अमिताभ ने आपको इतनी जोर से मारा था कि...

बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन की अहम भूमिका होती। फाइट सीन भी इसी कड़ी में फिल्माए जाते हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर खासा पसंद किए जाते हैं।

 फैंस भले ही पर्दे पर उन्हें देखकर तालियां पीटते हों, मगर कई बार कुछ छोटी गलतियों के कारण पर्दे के पीछे बड़ी घटनाएं हो जाती हैं। ऐसा ही एक किस्सा शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन से जुड़ा है।

शूटिंग में एक बार शत्रुघ्न को अमिताभ ने मुक्का जड़ दिया था, जिससे उनका होंठ फट गया था।

यह किस्सा काफी पुराना है। एक टीवी इंटरव्यू मे शत्रुघ्न इस पर सवाल किया गया। पूछा गया- एक फिल्म के दौरान अमिताभ ने आपको इतनी जोर से मारा था कि खून निकलने लगा था। जवाब में वह कहते हैं कि गलती से। वह गलती से हुआ था।

 तब फिल्म शूट हो रही थी। फाइट सीन चल रहा था। अमिताभ उसी में निकलने में व्यस्त थे। मैं भी उसमें था। तभी अचानक उन्होंने मुझे मार दिया। मेरा चेहरा लहूलुहान हो गया था। होंठ तक फट गए थे।

शत्रु इस बारे में आगे बताते हैं कि उन्हें इस घटना पर खासा अफसोस हुआ था। यही नहीं, अमिताभ की गलती पर अपना बड़प्पन दिखाते हैं और कहते हैं कि उनसे ज्यादा इस घटना पर अमिताभ को अफोसस हुआ था।

बता दें कि शोले और दीवार फिल्म अमिताभ बच्चन से पहले शत्रु को ऑफर हुई थी। दोनों ही फिल्मों को उन्होंने ठुकरा दिया था। शत्रु इसके पीछे अपनी गलती और भूल मानते हैं।

कहते हैं कि वह उनके जवानी के जोश से हुआ। आज भी उन्हें इस बात का अफसोस है। हालांकि, उन्हें खुशी भी है कि शोल में जय का रोल अमिताभ को मिला और उन्होंने उससे इतिहास रच दिया।