'बालिका वधू' के एक्टर ने पत्नी के साथ कराया रोमांटिक फोटोशूट
'बालिका वधू' में कृष का रोल निभा चुके रुसलान मुमताज ने पत्नी निराली मेहता के साथ एफिल टावर के नीचे एक फोटोशूट कराया है। इसमें कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, रुसलान ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 10 साल पूरे किए हैं। इसी को सेलिब्रेट करने के लिए वे निराली के साथ पेरिस गए हैं। 2007 में किया था डेब्यू...
- रुसलान ने 2007 में फिल्म ' MP3: मेरा पहला पहला प्यार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'तेरे संग' (2009) और 'डेंजरस इश्क' (2012) जैसी फिल्मों में काम किया।
- वे टीवी पर पहली बार 'कहता है दिल जी ले ज़रा' (२०१३,14) में नजर आए थे।
हालांकि, उन्होंने ज्यादातर लोग 'बालिका वधू' के कृष के रूप में जानते हैं।
- रुसलान और निराली की शादी 2014 में हुई। दोनों की पहली मुलाकात श्यामक डावर की डांस क्लास में हुई थी। पहले वे दोस्त बने और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
- बता दें कि रुसलान एक्ट्रेस अंजना मुमताज के बेटे हैं। अंजना ने 'धड़कन' (2000), 'क्रोध' (2000), 'साजन' (1991), 'फूल और कांटे' (1991) जैसी फिल्मों में काम किया है।

Post a Comment