मुंबई में ऐसे रहते हैं ट्रांसजेंडर्स, स्पेन के फोटोग्राफर दिखाई उनकी लाइफ स्टाइल
बुधवार की सुबह हजारों ट्रांसजेंडर्स ने मुंबई की सड़कों पर उतर कर प्रोटेस्ट किया। ये ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ होने वाले क्राइम पर रोक लगाने और उन्हें बराबरी का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे थे। बता दें कि, हमारे देश में आज भी ट्रांसजेंडर्स की लाइफ मुश्किलों से भरी हुई है।
स्पेन के फोटोग्राफर अलेसांड्रो विंसेंसजी ने मुंबई में रहने वाले ट्रांसजेंडर्स की लाइफ को अपने कैमरे के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया था। पेट पालने के लिए कुछ नाच कर तो कुछ प्रोस्टीट्यूट बन कमाते हैं पैसे...
- स्पेन के फोटोग्राफर अलेसांड्रो विंसेंसजी अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स के लिए इंडिया आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मुंबई रहने वाले ट्रांसजेंडरों की लाइफ पर एक फोटो सीरिज की थी।
- इसमें उन्होंने मुंबई की तंग गलियों में पसरे सन्नाटे और अंधेरों में मुश्किल से रहते हुए कुछ ट्रांसजेंडर की लाइफ को दिखाया था।
- उनसे बातचीत करने के दौरान अलेसांड्रो को इस बात का अहसास हो गया कि पेट पालने के लिए कुछ गलियों में नाचकर, तो कुछ प्रोस्टीट्यूट बनकर पैसे कमाते हैं।
- अलेसांड्रो ने इनकी लाइफ की मुश्किलें को अपने फोटोज में दिखाने का प्रयास किया है।

Post a Comment