Header Ads

14 साल बाद एक फ्रेम में दिखीं रानी और ऐश्वर्या, ऐसे शुरू हुई थी कोल्ड वॉर


14 सालों बाद रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन को एक साथ एक ही फ्रेम में श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में देखा गया। दोनों के बीच 2003 में शाहरुख खान की फिल्म 'चलते-चलते' के लेकर नोंक झोंक शुरु हुई थी। दरअसल इस फिल्म में ऐश्वर्या को रानी की वजह से रिप्लेस कर दिया गया था। यहीं से दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कोल्ड वॉर शुरु हो गई थी। ऐसे जगजाहिर हुई ये कोल्ड वॉर...

- दोनों की कोल्ड वॉर में तब और बढ़ गई, जब ऐश्वर्या ने कभी रानी के ब्वॉयफ्रेंड रहे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

- इस शादी में रानी को इनवाइट भी नहीं किया गया था।
- जिसके बाद इन एक्ट्रेसेस की कोल्ड वॉर के बारे में बॉलीवुड में लगभग सभी को पता लग गया।
- इसी बीच जब रानी से एक इंटरव्यू में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "सिर्फ अभिषेक इस बात को अच्छे से बता सकते हैं कि आखिरी मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया था।"

- "सच तो यह है कि जब कोई पर्सन आपको शादी में इनवाइट न करें तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आप उसके साथ कहां खड़े थे।"

- "लोग इस भ्रम में थे कि हम दोस्त हैं लेकिन सच तो ये था कि हमारी दोस्ती सिर्फ सेट पर रहे को-स्टार तक ही सीमित थी।"

- रानी ने इस इंटरव्यू में आगे बताया था, "ये मेरे लिए मायने नहीं रखता। हालांकि इससे ये बात तो क्लियर हो गई कि हम सिर्फ को-स्टार थे ना की दोस्त।"

- "रही बात शादी में बुलाने की तो सबकी पर्सनल च्वॉइस है। जब मैं शादी करने की सोचूंगी, तो देखूंगी कि किसे इनवाइट करना है किसे नहीं।"

- "कई चीजें ऐसी हुईं जो मेरी समझ के बाहर थीं। हालांकि उन लोगों ने कई साल पहले शादी कर ली।"

- "अब हम सब आगे बढ़ गए हैं। मैं हमेशा उनके(अभिषेक) साथ किए गए काम को अच्छी मेमोरी की तरह याद रखूंगी।"

 रानी और ऐश्वर्या कभी बेस्ट फ्रेंड्स थीं। इंटरव्यू में उन्होंने इस रिश्ते पर भी बात की थी।
- उनका कहना था, "ये बात आपको उनसे(ऐश्वर्या) पूछनी चाहिए। हम हमेशा एक-दूसरे के फैन रहे हैं।"

- "यदि मैं कभी उन्हें देखती या मिलती हूं तो जरूर नोक करती हूं। वो मेरी जनरेशन की फेब्यूलस एक्ट्रेस रही हैं।"



शादी के बाद अभिषेक और रानी ने कभी एक-दूसरे को फेस नहीं किया।
- न किसी फिल्म में और न ही किसी इवेंट में। ये एक्स कपल कभी साथ नहीं दिखा।
- ऐसे में जब रानी से एक इंटरव्यू में रानी ने अभिषेक को इग्नोर करने पर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा, "क्या हम ऐसा करते हैं? शायद पार्टी की लाइटिंग अच्छी नहीं थी। बाकी मुझे कोई आइडिया नहीं।"