Header Ads

शीशे के बॉक्स में बंद है ये भुतहा डॉल, इसे हाथ भी लगाना है मना


 हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में काफी हॉरर फिल्में बन चुकी हैं, इनमें से कई तो वास्तविकता का दावा भी करती हैं। हाल ही में एनाबेल नाम की डॉल पर एक हॉरर मूवी रिलीज हुई है। चर्चा है कि इस फिल्म में जिस डाॅल की कहानी दिखाई गई है वो असल में मौजूद है। सच्चाई भी यही है कि एनाबेल नाम की एक भुतहा डॉल सच में है। हालांकि, इस डॉल की असल कहानी फिल्म में दिखाई गई कहानी से कई गुना ज्यादा डरावनी है।

 पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स एड और लॉरेन वॉरेन के मुनरो, कनेक्टिकट स्थित ऑकल्ट म्यूजियम में आज भी एनाबेल नाम की डॉल लोगों के बीच सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है।

- इस डॉल से जुड़ी असल घटनाएं साल १९७०; की हैं। इसी दौरान पहली बार दो पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स एड और लॉरेन वॉरेन को इस डाॅल के साथ जुड़ी डरावनी घटनाओं के बारे में पता चला था।

- वॉरेन के मुताबिक, १९७०, में डोना नाम की एक लड़की को उसकी मां ने बर्थडे पर ये डॉल गिफ्ट की थी। नर्सिंग की पढ़ाई कर रही डोना उस वक्त अपनी एक फ्रेंड के साथ रहती थीं।

- पहले तो सब ठीक रहा लेकिन कुछ समय बाद अचानक से घर में अजीबोगरीब एक्टिविटीज होने लगीं।

- डॉल में खुद ब खुद मूमेंट्स होने लगे। वो कभी भी अपनी जगह पर रखी नहीं मिलती। यहां तक की कई बार डॉल दूसरे कमरे तक में मिलने लगी थी।

- इसके कुछ ही दिन बाद घर में जगह-जगह हेल्प मी के संदेश लिखे दिखाई देने लगे। डर तब और बढ़ गया जब उसने एनाबेल के पेट पर इंसानी खून देखा।

- पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर वाॅरेन्स को भी कई बार इस डाॅल पर खून के धब्बे दिखे, लेकिन इसका कभी कोई जवाब नहीं मिल पाया।

- डॉल की इन एक्टिविटीज के खौफ के चलते दोनों लड़कियों ने कई बार इससे छुटकारा पाने की भी कोशिश की, लेकिन हर बार ये घर के अंदर मिलती।

- डॉल ने कई बार डोना और उसकी दोस्त एंजी पर हमला किया। यहां तक की डोना के दोस्त लू को जान से मारने तक की कोशिश की।


लॉरेन के मुताबिक, इतनी घटनाएं हो जाने के बाद आखिरकार डोना ने उनसे संपर्क किया। इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि डॉल में एक शैतानी आत्मा छिपी है और वो अपने लिए किसी इंसानी शरीर की तलाश में थी।

- इसके बाद एड और लॉरेन ने डॉल को अपने साथ ले जाने का फैसला किया। ड्राइविंग के वक्त भी कई बार कार के ब्रेक और स्टेयरिंग फेल हुए थे।

- लॉरेन ने बताया कि म्यूजियम में लाने के बाद से ही एनाबेल को एक ग्लास बॉक्स में बंद कर के मंत्रों से बांध दिया, जिसकी वजह से बुरी आत्माएं एक जगह फंसी रहती हैं।