बेटियों के पति चेक करती हैं यहाँ माँ, ताकि कहीं गलती ना हो जाए….
पाली शहर में महज 17 घरों की एक गली, जहाँ एक-दो नहीं पूरे पांच परिवारों में जुड़वां बच्चे हैं, लिहाजा यहाँ बच्चों की माँ अपनी बेटियों के दूल्हे चेक करती हैं ताकि कहीं कोई गलती ना हो जाए इस पर निगरानी रखी जाती है।
दरअसल, स्कूल, कॉलेज या बाजार जाते वक्त इनके साथ-साथ होने का नजारा दिलचस्प होता है। जुड़वां बहनों की शादी में मां ने चैक किया अपने ही दूल्हे के साथ तो है।
रितिका और रिदिमा, इनका मिजाज एक जैसा ही है। बुखार हो या कोई मौसमी बीमारी। अक्सर साथ साथ आती है। रितिका कॉमर्स की छात्रा रही, रिदिमा साइंस मैथ्स की। कभी रितिका ही रिदिमा की जगह जाकर क्लास अटेंड कर आती।
दादीजी को दीवाली की ढोक देकर दो बार मिठाई भी कोई एक खा जाती। यहां तक कि एक साथ हुई शादी में फेरों के वक्त मां शशिकला ने खुद चैक किया कि वे अपने ही दूल्हे के साथ तो बैठी हैं।


Post a Comment