आपको करोड़पति बना सकती है बेकार पत्थर-सी ये चीज, दिखे तो तुरंत उठा लें
दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें बेशकीमती कहा जा सकता है। इनमें से कुछ चीजें जैसे- हीरा और पन्ना तो लोगों के बीच मशहूर है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिसकी कीमत का अंदाजा पहली नजर में ज्यादा लोग नहीं लगा पाते। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही एक चीज के बारे में। अगर समुद्र किनारे घूमते हुए आपकी नजर पत्थर जैसी दिखने वाली इस चीज पर पड़े, तो बिना देर किए इसे उठा लें। आपको बना सकती है करोड़पति...
पत्थर जैसी दिखने वाली ये चीज कुछ और नहीं, बल्कि व्हेल मछली की उल्टी है। जी हां, अब आप सोच रहे होंगे कि व्हेल की उल्टी से कोई करोड़पति कैसे बन सकता है? तो आपको बता दें कि ये काफी कीमती होते हैं। व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रिस कहते हैं। वैक्स जैसे स्ट्रक्चर वाली ये चीज समुद्र किनारे जमकर कठोर हो जाती है। तब इसका लुक पत्थर की तरह हो जाता। कई लोग जानकारी के अभाव में इस बेशकीमती चीज को बेकार पत्थर समझ इग्नोर कर देते हैं। लेकिन जिन्हें इसकी कीमत का अंदाजा है, उन्होंने उल्टी के एक टुकड़े से अपनी किस्मत बदल ली है।
दरअसल बहुत कीमती वैक्स होती है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनती है। एम्बरग्रिस व्हेल के पेट के अंदर बनता है। जब व्हेल इन्हें उगल देती हैं, तो ये कई बार समुद्र किनारे जमी हुई मिलती है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है।
इस वैक्स की कीमत करीब 16 करोड़, 86 लाख रुपए तक बताई जाती है। दुनियाभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें मछुआरों के हाथ लगे वैक्स के एक टुकड़े ने उन्हें करोड़पति बना दिया था।

Post a Comment