इस फोटो में छिपा है एक खतरनाक जीव, तेज नजर वाले ही ढूंढ पाएंगे
हर जीव-जंतु और जानवर की एक खासियत होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। इसी की बदौलत वो दूसरों की नजर से खुद को छिपाता है और घात लगाकर शिकार करता है। इस तस्वीर में भी एक जहरीला सांप घात लगाकर छिपा हुआ है और शिकार का इंतजार कर रहा है। क्या आपको छिपा हुआ सांप दिखा?
इस तस्वीर को मेलबर्न के डायमंड क्रीक के रहने वाले स्नैक कैचर Mark Pelley ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। मार्क का कहना है कि वो अपने कुत्ते के साथ घर के बाहर घूमने निकले थे तभी उन्होंने खुद को छिपाए एक सांप को देखा।
उन्होंने इसकी तस्वीर क्लिक कर ली और सोशल साइट पर शेयर करते हुए लोगों को चैलेंज दिया है कि इस फोटो में छिपे हुए सांप को ढूंढ कर बताएं। शेयर होने के बाद यह तस्वीर वायरल हो गई और अब तक करीब 40 हजार लोगों में से महज 30 से 35 लोग ही छिपे हुए सांप को ढूंढ पाए हैं।
बता दें कि इस तस्वीर में जो सांप छिपा हुआ है वो टाइगर स्नेक है, जिसकी गिनती दुनिया की सबसे खतरनाक सांपों में होती है।


Post a Comment