फेमस एक्टर को आम आदमी ने लगाई फटकार, कहा- हीरो है तो क्या किसी को भी गाली दोगे
आए दिन फिल्म इंडस्ट्री के कोई न कोई एक्टर या एक्ट्रेस किसी न किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में छाये रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुंबई की सड़क पर एक कार ड्राइवर से उलझ बैठे।
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी से गुजर रहे थे और तभी फिल्मसिटी के गेट से थोड़ी ही दूर पर एक दूसरे कार ड्राइवर ने सुशांत की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए यू टर्न लेना चाहा।
अचानक यू टर्न लेने से सुषांत नाराज हो गए और ड्राइवर को गालियां देने लगे। इस बात पर कार ड्राइवर ने भी सुशांत की गाड़ी को रोक कर देर तक उनको खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ लग गई।
इसके बाद जैसे-तैसे सुशांत की गाड़ी वहां से निकली और भीड़ छंट गई इसके बाद जैसे-तैसे सुशांत की गाड़ी वहां से निकली और भीड़ छंट गई।


Post a Comment