जानें किस जीन्स के साथ कैसा Top लगेगा Perfect!
आजकल जीन्स सभी की वार्डरॉब का अहम हिस्सा होती है क्योंकि इसे कभी भी कहीं भी पहना जा सकता है। रफ़-टफ होने के साथ-साथ ये सुविधाजनक भी होती है- अचानक निकलना हो तो जीन्स पहनी और तैयार!! इसलिए इसे हमारी "सेकंड स्किन" कहना गलत नहीं होगा।
आजकल बाज़ार में इतनी तरह की जीन्स आ गई है- स्किनी, स्ट्रेट कट, हाई वेस्ट etc कि हम शौक से जीन्स खरीद तो लेते हैं लेकिन फिर ये उलझन हो जाती है और बहुत सोचना पड़ता है कि इसके साथ क्या पहनें?? तो आपकी ये प्रॉब्लम हम दूर कर देते हैं।
हम आपको बताते हैं कि कौन सी जीन्स के साथ पहनना चाहिए कैसा टॉप। तो अपनी जीन्स को टीम-अप कीजिए इन खूबसूरत tops के साथ...चलिए अपनी स्टाइलिंग जर्नी शुरू करते हैं
क्रॉप्पड जीन्स
क्रॉप जीन्स प्लेफुल vibe देती है, तो क्यूट कैज़ुअल लुक के लिए इसे गर्ली टी-शर्ट के साथ पहनें ;) इसके साथ आप semi-formal शर्ट या स्लीक ब्लैक टैंक-टॉप (सिल्क टॉप बहुत बढ़िया लगेगा) के साथ भी पहन सकती हैं।
लेकिन इसमें आपके लेग्स नैचुरली शॉर्ट लगते हैं तो हील्स तो मस्ट है- हील्स जैसे पम्पस, न्यूड wedges या एंकल लेंथ बूट्स इसके साथ बहुत अच्छे लगेंगे।
हाई वेस्ट जीन्स
हाई राइज जीन्स बहुत ही क्लासिक और chic लगती है और ये इकलौती ऐसी जीन्स है जो सभी पर अच्छी लगती है। हाई वेस्ट के साथ हाई हील्स आपके लेग्स को और लम्बा दिखाती है। ये कई फिट और कट में मिलती है।
लेकिन एक क्लासिक हाई वेस्ट जीन्स को आप कैज़ुअल के साथ-साथ अपस्केल प्रोफेशनल लुक भी दे सकते हैं- इसे फेमिनिन tailored शर्ट के साथ पहनें और हाँ!
शर्ट को हमेशा टक इन करें ताकि आप अपनी कमर फ्लॉन्ट कर सकें वरना क्या फायदा हाई वेस्ट पहनने का :( इस लुक के साथ पतली (thin) बेल्ट पहनें और हाई हील्स (पम्पस) के साथ ये लुक पूरा करें।
बॉयफ्रेंड जीन्स
बॉयफ्रेंड जीन्स में थोड़ा सा masculine feel होता है तो इसे- टॉम बॉय या गर्ली लुक में स्टाइल कर सकते हैं। रफ़ टफ लुक के लिए इसे लूज़ क्रॉप टॉप, leather बाइकर जैकेट और एंकल लेंथ बूट के साथ पहनें।
आरामदायक और chic होने के कारण ये जीन्स कैज़ुअल डेट या आउटिंग के लिए परफेक्ट है- तो इस masculine जीन्स को क्यूट गर्ली टॉप और गर्ली बेल्लरीना के साथ accessorize करें।
स्किनी जीन्स
जब से ये जीन्स ट्रेंड में आई है तभी से शायद ये सबसे ज़्यादा मिलने वाली जीन्स है और आपकी वार्डरॉब में भी कम से कम एक तो होगी ही!! इसे टी-शर्ट, टैंक-टॉप, डेलिकेट पार्टी टॉप, शर्ट सभी के साथ पहन सकती हैं।
पार्टी लुक के लिए इसे डेलिकेट पार्टी टॉप (जैसे सिल्क peplum टॉप), के साथ पहनें। कैज़ुअल लुक- टी-शर्ट, टैंक-टॉप या शर्ट के साथ बेल्लरीना, wedges या हील्स के साथ पहनें।
स्ट्रेट फिट जीन्स
ये जीन्स अधिकतर सभी पर फबती है और इसलिए इसे स्किनी जीन्स की तरह स्टाइल किया जा सकता हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि ये जीन्स अधिकतर बॉडी टाइप पर सूट करती है।
इसे किसी भी टॉप के साथ पहनें लेकिन wedges या हील्स के साथ ही पहनें।
फ्लेयर्ड जीन्स
ये जीन्स रेट्रो लुक की याद दिलाती है और ये आप के लिए बहुत बढ़िया ऑप्शन है। इस जीन्स के साथ फिटिंग वाले शार्ट टॉप अच्छे लगेंगें। जीन्स नीचे से फ्लेयर्ड है इसलिए टॉप लूज़ ना पहनें। इसके साथ हील्स (पम्पस इस पर बहुत अच्छे लगते हैं) पहनना ना भूलें।
लेडीज़ अब आपका confusion कम हुआ होगा!! तो अगली बार अपनी जीन्स को थोड़ा और स्टाइलिश व chic लुक दें और ढेर सारे कोम्प्लिमेंट्स पाने को तैयार रहें

Post a Comment