शो ‘पहरेदार पिया की’: 9 साल के रतन ने 18 साल की पत्नी को लेकर ये कहा
सोनी टीवी का शो ‘पहरेदार पिया की’ जब से शुरू हुआ है तब से विवादों से घिरा हुआ है। शो की कहानी की बात करें तो शो में 18 साल की लड़की दिया और 9 साल का लड़का रतन की शादी हुई है।
हाल ही में एक एक इंटरव्यू के दौरान रतन का किरदार निभाने वाले अफान जमील खान से पूछा गया कि उन्हें यह सीरियल कैसे ऑफर हुआ, इसमें काम करके वो कैसा महसूस कर रहे हैं और दीया के साथ काम का अनुभव कैसा रहा।
हाल ही में जब अफान से पूछा गया कि उन्हें यह सीरियल में काम करके कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि मैं बहुत छोटा हूं और अभी मेरी शुरुआत ही है।
मुझे अच्छा रोल मिला है, लेकिन एक तकलीफ भी है। इस शो में मुझे जैसी ड्रेस पहननी होती है, वो बहुत चुभती है और उसमें गर्मी भी बहुत होती है।
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि यह सीरियल कैसे ऑफर हुआ तो उन्होंने बताया कि एक्चुअली मैं इससे पहले सोनी का सीरियल ‘बेहद’ कर रहा था। इसमें मैं लीड एक्टर कुशाल टंडन के बचपन के रोल में नजर आया हूं।
जब सोनी के लिए सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ का सिलेक्शन हो रहा था, तो इस सीरियल के कास्टिंग डायरेक्टर ने ‘बेहद’ में मेरा काम देखा था। उनको मेरा काम अच्छा लगा था, तो उन्होंने मझे शो ‘पहरेदार पिया की’ में रतन के रोल में सेलेक्ट कर लिया।
वही दिया को लेकर रतन के कहा कि दीया बहुत क्यूट हैं और मेरी बेस्ट फ्रेंड भी हैं। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है। एक बार तो हम दोनों इतना गेम्स खेल रहे थे कि डायरेक्टर ने ब्रेक कर दिया।
फिलहाल शो में आने वाले एपिसोड में हम देखगे की रतन और दिया हनीमून पर जा रहे हैं। अब ये देखना है कि ये अनोखा कपल हनीमून पर जाएगा तो क्या होगा। क्योंकि इस शो की कहानी को लेकर पहले ही काफी विवाद सामने आए थे।


Post a Comment