फिंगरप्रिंट्स ही नहीं, बॉडी के इन 7 हिस्सों से भी की जा सकती है आपकी पहचान
आज तक आपने कई डिटेक्टिव शोज में अपराधी को उसके फिंगरप्रिंट्स के जरिए पकड़े जाते हुए देखा होगा। दुनिया में हर इंसान के फिंगरप्रिंट्स अलग होते हैं। ऐसे में पहचान करना काफी आसान होता है। लेकिन आपको बता दें कि आपकी बॉडी में और भी ऐसे कई हिस्से हैं, जिनके जरिए आपकी पहचान हो सकती है। अहम है हर बॉडी पार्ट...
आखें सिर्फ आपकी आत्मा ही नहीं, आपकी पहचान की खिड़की भी है। आईरिस आंखों की वो नसें होती हैं, जो ये कंट्रोल करती है कि आपकी आंखों के अन्दर कितनी रोशनी जानी चाहिए। DNA के मुताबिक, हर आईरिस यूनिक होती है। यहां तक की एक इंसान की दोनों आंखों में मौजूद आईरिस भी अलग होते हैं। ऐसे में इनके जरिए लोगों की पहचान की जा सकती है।
कान
दुनिया में हर शख्स के कान की बनावट अलग होती है। जो आपके कान का साइज है, वो दुनिया में किसी और का नहीं है। एक ब्रिटिश स्टडी में ये बात सामने आई है की कान के कर्व के जरिए इंसान की सही पहचान होने की संभावना 99.6 प्रतिशत होती है। याहू जल्द ही ऐसी टेक्नोलॉजी लाने वाला है, जिसमें कान के जरिए स्मार्ट फोन अनलॉक किया जा सकेगा।
लिप प्रिंट
क्या आप जानते हैं, डिटेक्टिव एक किस के जरिए आपकी पहचान कर सकते हैं। Journal of Forensic Dental Sciences में छपी एक स्टडी के मुताबिक, हर इंसान के होठों के प्रिंट्स अलग होते हैं। ऐसे में उनके प्रिंट्स के जरिए लोगों की पहचान काफी आसान होती है
आवाज
ये सच है कि आवाज आपकी बॉडी का हिस्सा नहीं है। लेकिन दुनिया में हर इंसान की आवाज अलग होती है। आप भी कई लोगों को बिना देखें उनकी आवाज के जरिए पहचान सकते हैं। ऐसे कई एप मौजूद हैं, जो डिवाइस अनलॉक करने के लिए आवाज का सहारा लेते हैं।
जीभ
फिंगरप्रिंट की ही तरह इंसान के जीभ का भी अपना एक शेप और टेक्सचर होता है। ये प्रिंट्स बदलते नहीं, क्योंकि जीभ मुंह के अन्दर रहते हैं। रिसर्चर्स पहचान के लिए 3-D टंग इमेजिंग डिवाइस भी बना रहे हैं।
अंगूठे का निशान
आपके पैर के प्रिंट्स भी यूनिक होते हैं। वैसे तो क्रिमिनल केसेस में फिंगरप्रिंट को ही महत्व दिया जाता है लेकिन एक मामले में जब चोर ने कोई सबूत नहीं छोड़ा था तब उसके पैरों के प्रिंट्स के आधार पर उसे सजा सुनाई गई थी।
दांत
दांतों के जरिए ना सिर्फ लोगों का DNA पता किया जा सकता है, बल्कि उनकी कई आदतों का भी पता लगाया जा सकता है। जैसे- आप अपने दांतों को कितना दबाते हैं, आप कोई इंस्ट्रूमेंट बजाते हैं या ऐसी ही अन्य आदतें। दांतों की बनावट के आधार पर ये साड़ी जानकारी इकट्ठी की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आइडेंटिकल ट्विन्स के दांत भी अलग होते हैं।

Post a Comment