Header Ads

बिग बॉस 1st प्रोमो: सलमान ने कहा कुछ ऐसा कि शर्मा गई भाभी, बोली- बेशरम


बिग बॉस 11' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इसमें सलमान खान लोवर और टी-शर्ट में अपने घर के गमलों में पानी देते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे गाना 'गमले में पानी दो, गमला न सुखाओ..गमला जो सूख गया तो प्लांट मर जाएगा' गुनगुना रहे हैं। लेकिन यह पानी नीचे बैठे अंकल की चाय में गिर जाता है और वे सलमान पर भड़क जाते हैं। डरकर सलमान अंदर दुबक जाते हैं। पड़ोस वाली से कहा- आप सिंगल होतीं तो कर लेता शादी...

- प्रोमो में देखा जा सकता है कि अंकल से डरकर सलमान जब दुबकने लगते हैं तो पड़ौस वाली भाभी उन्हें टोकती है कहती है, "शादी कर लो अब...वो आएगी तो काम बंटा देगी।"

- जवाब में सलमान मस्ती के मूड में कहते हैं, "आपको इतनी जल्दी क्यों थी...अगर आप सिंगल होतीं तो हो जाती।"

- सलमान की मसखरी पर भाभी शर्माती है और कहती है, "हट बेशरम"। इसके बाद सलमान के चेहरे पर मस्ती भरी मुस्कराहट दिखाई देती है।

- वीडियो के एंड में सलमान ने अनाउंस किया है कि 'बिग बॉस' का 11वां सीजन जल्दी ही आ रहा है।