Header Ads

15 साल बाद एक छत के नीचे दिखे सलमान और ऐश्वर्या


जब भी कभी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय किसी इवेंट या पार्टी में दिख जाते हैं तो उनकी लव स्टोरी लोगों को फिर से याद आ जाती है। ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला जब सलमान और ऐश्वर्या गणेश चतुर्थी के मौके पर साथ दिखे। बता दें कि वह 15 साल बाद दोनों को साथ देखा गया है। हालाँकि दूरियां यहाँ भी थीं।

दरअसल इस बार गणेश चतुर्थी के अवसर पर फेमस बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी के घर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। गणेश की कृपा ऐसी हुयी कि 15 साल से अलग दो लोगों को पहली बार एक छत के नीचे देखा गया।

 आपको बता दें इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे, जिनमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या, जाया बच्चन, सलमान खान, करिश्मा कपूर, आमिर खान और संजय दत्त के अलावा कई सितारों ने इस पार्टी में चार चाँद लगाये।

इस पार्टी में मुकेश अंबानी के घर ऐश्वर्या अपनी पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पहुँची थीं। जबकि इस पार्टी में उनके सास, ससुर पहले ही पहुँच चुके थे। इस ख़ास मौके पर मां-बेटी ने पारंपरिक ड्रेस पहनी हुयी थी।

इस पार्टी में एक ख़ास बात और देखने को मिली जब संजय दत्त ने सलमान खान को गले लगाया। बताया जा रहा था कि दोनों के बीच पहले जैसी दोस्ती नहीं है लेकिन इस तस्वीर ने सभी के मुंह बंद कर दिए हैं।

वहीं इस पार्टी की शोभा बढ़ाने के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन भी पहुँची थीं।

इसके अलावा इस पार्टी में एक दिलचस्प चीज ये भी देखने को मिली जब करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन को लम्बे अरसे बाद एक छत के नीचे देखा गया। दरअसल इन दोनों की सगाई टूट गयी थी।

मुकेश अंबानी के घर इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।