Header Ads

141 साल से इस नन की बॉडी है सही-सलामत, लोग मानते हैं चमत्कार


दुनिया में ऐसे कई चमत्कार होते रहते हैं, जिनके बारे में जानकर या सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया पेरिस में, जहां एक नन की बॉडी पिछले 141 साल से शीशे की ग्लास में सही-सलामत रखी हुई है। ये है पूरा मामला

ये बॉडी है कैथरीन लेबोर (Catherine Laboure) की, जिनकी सन् 1876 में 70 साल की उम्र में मौत हो गई थी। उसके बाद उनकी बॉडी को प्रीजर्व करके रखा दिया गया था। करीब 56 साल बाद 1933 में जब उनकी बॉडी को बाहर निकाला गया तो वह पूरी तरह से सुरक्षित थी।

बॉडी को सही सलामत देखने के बाद लोग शॉक्ड थे और इसे चमत्कार मान रहे थे। उसके बाद उनकी बॉडी को शीशे की ग्लास में रखकर एक चर्च के अंदर रख दिया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगती रहती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैथरीन जब 9 साल की थी तो उनकी मां की मौत हो गई थी।

जब उनका अंतिम संस्कार हो रहा था तो कैथरीन ईसा मसीह की मां की स्टैच्यू से लिपट गईं और किस करते हुए कहा 'आज से आप ही मेरी मां हैं।' उसी शाम जब वो चर्च में बैठी थीं तो उन्हें एक बच्चे की आवाज सुनाई दी। उसके बाद उन्होंने वर्जिन मेरी की गोद में रखे बच्चे को हाथ से टच किया और ईसा मसीह की मां ने उनसे बात भी की। इसके बाद उनके अंदर एक रुहानी ताकत आ गई और उन्हें अहसास हुआ कि गॉड ने उन्हें लोगों की सेवा करने के लिए भेजा है।

 कैथरीन की जिंदगी यहीं से बदल गई और उन्होंने गरीब, कमजोर और मजबूर लोगों की सेवा करने का फैसला कर लिया। अपनी पूरी उम्र उन्होंने अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों की मदद की और उत्थान केन्द्र खोला।