अाधा शरीर न हाेते हुए भी जिंदा है ये लड़की!
दुनिया में एेसे कई लाेग हैं, जाे अजीबाेगरीब बीमारी के शिकार हैं। इस कारण वह सामान्य लाेगाें से बिल्कुल अलग दिखते हैं और उनका जीने का ढंग भी बेहद जुदा हाेता है। एेसा ही कुछ ३३ साल की एशले कर्रपाइल के साथ भी है। फायब्रोडीस्पलासिया ओसिफिकंस प्रोग्रेसिविया नाम की बीमारी के कारण उनके शरीर का अाधा हिस्सा नहीं है। इस बीमारी में शरीर की मांसपेशियां धीमे-धीमे हड्डियों में तब्दील हो जाती हैं।
बीमारी के कारण उनकी हालत एेसी हाे चुकी है कि उन्हें किसी की मदद के सहारे ही जीना पड़ता है। बावजूद इसके उनके हाैसले बुलंद हैं और वह पूरी जिंदादिली से अपनी जिंदगी जी रही हैं। एशले का कहना है कि अढ़ाई साल की उम्र में उन्हें कैंसर हाे गया। बाद में पता चला कि वह तो ट्यूमर था, जिसके कारण उनका दायां हाथ हटा दिया गया, ताकि यह पूरे शरीर में न फैले। लेकिन फिर भी उनका दायां पैर पैरलाइज हो गया।


Post a Comment