Header Ads

चोरी करने के बाद चोर ने छोड़ा ऐसा सुराग, जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे


कहते हैं न, चोर चाहें जितना भी शातिर क्यों न हो, कोई ने कोई सबूत छोड़ ही जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ लॉस एंजिलिस में , जब ऐसे ही सबूत छोड़ने के बाद एक शातिर चोर एक उलझे हुए केस में आसानी से पकड़ा गया। ये है पूरा मामला

अक्टूबर 2016 में यूएस के लॉस एंजिलिस के एक घर में चोरी हुई। अपराधी ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी सोच में पड़ गए। लेकिन इस अपराधी ने भी जाने-अनजाने सुराग छोड़ दिया, वो भी टॉयलेट में। जिस घर में चोरी हुई, वहां जांच करने पहुंचे अधिकारी टीम लोहमैन टॉयलेट में दाखिल हुए।

यहां उन्हें कमोट में कुछ गंदगी दिखाई दी, जिसे सबूत के तौर पर उन्होंने इकट्ठा किया और फॉरेंसिक लैब भेजा। लैब में इस पॉटी का इस्तेमाल डीएनए सैंपल के तौर पर किया गया। जब इस सैंपल को नेशनल डेटाबेस में मौजूद अन्य डीएनए सैंपल्स से मैच किया गया तो खुलासा हो गया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स कौन था।

पुलिस ने बताया कि जब एंड्रयू डेविड जेनसेन घर में चोरी करने पहुंचा तो उसी दौरान वहां टॉयलेट का इस्तेमाल किया लेकिन हड़बड़ी या लापरवाही में वह फ्लश करना भूल गया। चोर का पता चलते ही पुलिस ने छानबीन तेज कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।