Header Ads

पानी के अंदर तैर रहा था 13 साल का बच्चा, अचानक पीछे दिखाई दी मौत


साउथ कैरोलिना में छुट्टी के दौरान एक भाई-बहन सी पाइन्स बीच क्लब के पास मस्ती कर रहे थे। तभी मजाक-मजाक में बहन ने भाई को धक्का दे दिया और वो समुद्र में जा गिरा। लेकिन, ये मजाक एक हादसे में बदल गया। ये है पूरा मामला

एक वेबसाइट के मुताबिक, 13 साल का लिंटन अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए सी पाइन्स बीच क्लब गया था। उसी दौरान उसकी 11 साल की बहन ने पानी में गिरा दिया। समुद्र किनारा होने की वजह से वहां पानी ज्यादा नहीं था, इसलिए लिंटन वहां तैरने लगा। तभी अचानक उसे किसी समुद्री जीव की तैरने की परछाई दिखाई दी। पहले तो उसे लगा कि वो कोई सीशेल होगा, लेकिन जैसे ही उसने उसे पलट कर देखा तो वह शार्क था।

जब तक वो वहां से निकल पाता शार्क ने उसके पैर पर हमला कर दिया। हालांकि, वो भागने में तो कामयाब हो गया लेकिन शार्क ने पैर पर कई जगह काट लिए। बाहर आने के बाद जब उसने ये बात सबको बताई तो कोई भी उस पर यकीन नहीं कर रहा था उसके मां-बाप भी नहीं। लेकिन, जब उसे अस्पताल ले जाया गया और उसका रिपोर्ट आया तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

शार्क पर शोध करने वाले शोधकर्ता ने पुष्टि की कि उसके पैर पर जो निशान हैं वो शार्क के काटने से ही बने हैं। उनका ये भी कहना था कि लिंटन को ज्यादा गंभीर चोटें तो नहीं आई है, लेकिन कुछ दिन उसे बैसाखी के सहारे चलना पड़ेगा। वहीं, सच जानने के बाद सबका यही कहना था कि अगर थोड़ी सी लापरवाही हो जाती तो लिंटन को अपना पैर गवाना पड़ सकता था।

तीन लोगों पर पहले भी हो चुका है हमला

शार्क पर शोध करने वाले शोधकर्ता ने बताया कि इस गर्मी में अब तक शार्क तीन लोगों को हमला कर चुका है। लिंटन चौथा शख्स है, जो शार्क का शिकार बना है। बीते 28 जुलाई को 10 साल के जॉनी सिमाटेकोलोस शार्क का पहला शिकार बना था। उसके बाद 14 साल के रीगन और 16 साल के ओलिविया वॉलहोउसर को अलग-अलग जगहों पर शार्क अपना शिकार बना चुका है।