Header Ads

12 फीट के अजगर ने सियार को यूं बनाया अपना शिकार, देखते रह गए लोग


यहां के केरेडारी ब्लॉक स्थित सयाल नहर में एक सियार अजगर का शिकार बन गया। लगभग 12 फीट लंबे अजगर ने देखते ही देखते एक सियार को निगल लिया। चतुर सियार अजगर से बच नहीं सका। यह घटना मंगलवार की है। बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे

- नहर में अजगर और सियार की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

- हर कोई इस नजारे को देखना चाह रहा था।

- लोगों ने मोबाइल फोन से इस घटना की फोटो भी खींची। कई लोगों ने वीडियो भी बनाया।

- वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मात्र 15 मिनट के अंदर सियार को अजगर निगल गया।

- यह नजारा लगभग 25 मिनट तक चलता रहा।

- सियार को निगलने के बाद अजगर वापस जंगल में चला गया।