Header Ads

ऐसी फोटो पोस्ट कर कमाती है 1 करोड़ रुपए सालाना, हैं 80 लाख फॉलोअर्स


आज के समय में सोशल साइट्स कमाई का जरिया भी बन चुकी हैं। अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर लोग कंटेंट, अपनी फोटो और वीडियो अपलोड करके न केवल पॉपुलर हो रहे हैं, बल्कि लाखों-करोड़ों रुपए की कमाई भी कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही पॉपुलैरिटी है अमेरिका की रहने वाली 25 साल की एबिगेल रैचफोर्ड (Abigail Ratchford) की, जो इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज अपलोड करके एक करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम सालाना कमाती हैं।करीब 80 लाख हैं फॉलोअर्स...


इंस्टाग्राम पर एबिगेल रैचफोर्ड बिकिनी मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इनकी पॉपुलैरिटी इतनी हो गई है कि इन्हें करीब 80 लाख लोग फॉलो करते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक, एबिगेल पहली बार साल 2013 में चर्चा में आई थीं। तब उनके एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर दोस्त ने स्विमसूट में उनका फोटोशूट कर सोशल साइट पर प्रोफाइल बनाने की सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि फेसबुक पेज पर उनकी फोटोज काफी वायरल हुईं, जिसके बाद कई ब्लॉगर ने उनके बारे में लिखना शुरू कर दिया। इससे उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि वो मैक्सिम नामक जानीमानी मैग्जीन की नजर में भी आ गईं। कुछ समय बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया और चंद दिनों में उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। इंस्टाग्राम पर वो बिकिनी और स्विमसूट वाली अपनी फोटोज लगातार अपलोड करने लगीं और देखते ही देखते 7 महीने में उन्हें करीब एक लाख लोग फॉलो करने लगे। एबिगेल की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि उन्हें कई कंपनियों से ब्रांड प्रमोशन के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने केवल ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े पहनकर अपनी फोटोज अपलोड करनी शुरू कर दी। वो बताती हैं, 'जब 10 लाख मेरे फॉलोअर्स थे तो मैं डेढ़ हजार डॉलर (95 हजार रुपए) प्रति पोस्ट लेती थी और अब मेरे 80 लाख फॉलोअर्स हैं तो मैं 6 हजार डॉलर (लगभग तीन लाख रुपए) एक पोस्ट के चार्ज करती हूं।' उनका कहना है, 'आज मैं अपने कॅरिअर से काफी खुश हूं, क्योंकि कम मेहनत करके मैं बहुत ज्यादा पैसा कमा लेती हूं। एक समय ऐसा था जब मैं सेक्रेटरी और बारटेंडर की जॉब एक साथ करती थी और हफ्ते का केवल 600 डॉलर ही कमा पाती थी।'