Header Ads

VIPs के लिए टूरिस्ट वीजा पर आती थीं विदेशी गर्ल्स, स्पा की आड़ में गंदा काम


फैमिली स्पा सेंटर के नाम पर शहर में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में नया खुलासा हुआ है। सेंटर का डायरेक्टर टूरिस्ट वीजा के नाम पर 15-20 दिन में नई विदेशी लड़कियां लाता था। वहीं, उसकी पत्नी स्पा पार्लर की आड़ में देहव्यापार करा रही थी। पुलिस की छापेमारी में यहां थाईलैंड और नागालैंड की लड़कियां मिली थीं। साथ ही 7 ग्राहक भी अरेस्ट किए गए थे।

दरअसल, फेमस सेंटर स्क्वायर मॉल में बूंदी का रहने वाला राजेश माधवानी यह गोरखधंधा लंबे समय से चला रहा था। वहीं, उसकी पत्नी संजना जवाहर नगर में स्पा सेंटर की आड़ में गंदा काम करा रही थी।
- पूछताछ में पता चला कि राजेश थाईलैंड और नेपाल समेत कई देशों से लड़कियों को टूरिस्ट वीजा पर कोटा लाता था।
- विदेशी लड़कियां फ्लाइट से पहले मुंबई आती थीं और फिर ट्रेन से कोटा पहुंच जाती थीं।
- स्पा सेंटर का संचालक राजेश ज्यादा दिनों तक इन लड़कियों को यहां नहीं रहने देता था। 15-20 दिन बाद उन्हें दिल्ली या मुंबई जैसी मेट्रो सिटी की ओर रवाना कर दिया जाता था।

कोटा और आसपास के वीआईपी कस्टमर्स के लिए स्पा संचालक हर बार नई लड़कियां लाता था। यही नहीं, कई भरोसेमंद कस्टमर्स के साथ ऑन डिमांड युवतियां बाहर भी भेजी जाती थीं।
- छापेमारी में पुलिस को आरोपी के पार्लर से करीब 150 नियमित ग्राहकों के नाम मिले हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी।

स्पा करवाने के दौरान विदेशी लड़कियां कस्टमर्स को देह व्यापार के लिए इशारों ही इशारों में उकसाती है। इंग्लिश कोड वर्ड में वो बोलती हैं कि यू वांट...।
- पुलिस ने बताया कि युवतियों को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा समझने में दिक्कत होती है और वो फिलहाल पूछताछ में भी कुछ नहीं बता पा रही हैं।
- थाईलैंड की लड़कियों को सेक्स रैकेट में लिप्त पाए जाने के बाद वहां के राजदूत को सूचित किया गया है।जिससे पकड़ी गई लड़कियों से और भी जानकारी मिल सके।
क्या है पूरा मामला
- कोटा पुलिस ने सूचना मिलने पर बीते शुक्रवार को गुमानपुरा के सेंटर स्क्वायर मॉल में सौंदर्यम फैमिली स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था।
- पुलिस ने बोगस ग्राहक फैमिली स्पा में भेजा, जिसने ग्राहकों ने देह व्यापार चलने की पुष्टि की। जहां सीआई विजयशंकर शर्मा और अनिल जोशी के नेतृत्व में देर शाम मॉल में दबिश दी गई।
- मॉल के चौथे माले पर स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस ने 5 विदेशी लड़कियों और 4 लड़कों को संदिग्ध अवस्था में पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।