Header Ads

थाने में सिर्फ अंडरवियर पहने दिखे दरोगा जी, पत्नी कर चुकी है सुसाइड


लॉकअप में नहीं डाला था, दोस्तों को बुलाकर थाने से भागा दरोगा पति, 40 मिनट में पकड़ा।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एसआई वंदना परमार सुसाइड केस में आरोपी दरोगा पति को पुलिस ने पकड़कर सिर्फ अंडरवियर में थाने में बैठाया। शहर के थाटीपुर थाना पुलिस ने दोपहर में आरोपी पति एसआई चंद्रशेखर कुशवाह के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया। इसके कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने में बैठा लिया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद आरोपी दोस्तों को बुलाकर उनकी कार से भाग गया। हालांकि, बाद में वह फिर पुलिस के शिकंजे में आ गया। पत्नी भी थी पुलिस में, कर चुकी है आत्महत्या...

- 26 जून को एसआई वंदना परमार निवासी गायत्री विहार थाटीपुर ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
- दरोगा पति चंद्रशेखर सिवनी में पदस्थ है। पुलिस ने चंद्रशेखर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
- बुधवार को आरोपी के थाने से फरार होने की खबर से सकते में आई पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।
- करीब 40 मिनट की भागदौड़ के बाद चंद्रशेखर को उसके दो साथियोंं के साथ सचिन तेंडुलकर मार्ग पर दबोच लिया।
- आरोपी को इस बार हवालात में दाखिल करने के बाद टीआई ने थाने के संतरी को 500 रुपए देकर कहा कि इन पैसों से भगवान को प्रसाद चढ़ा आआे।
- थाने में बैठे आरोपी के भागने के बाद खुद की गलती पर पुलिस की तत्परता देखने लायक थी।
- घेराबंदी और सर्चिंग कर पुलिस 40 मिनट के भीतर ही आरोपी को पकड़ लाई।
- अब यहां सवाल ये कि ऐसी ही तत्परता शहर में हो रहे अन्य क्राइम में दिखाए तो लोगों को कितनी राहत हो।
मोबाइल से कॉल कर बुलाए दोस्त
- आरोपी चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर बिना किसी निगरानी के थाने में बैठा लिया था। - यहां तक कि उसका मोबाइल फोन तक जमा नहीं कराया।
- इसी का फायदा उठाकर चंद्रशेखर ने अपने दोस्तों से मोबाइल पर संपर्क किया आैर भागने का प्लान बना लिया।
- दोस्त कार लेकर आए आैर उसे भगा ले गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
चूक क्यों हुई
- थाने पर टीआई यशवंत गाेयल एसआई हरीश त्रिपाठी सहित सभी मौजूद थे।
- चंद्रेशखर को स्टाफ जानता था कि वह दरोगा है आैर यहीं चूक गए।
- चंद्रशेखर को भगाने दो दोस्त अजीत सिह और भारतेंदु सिंह तोमर एमपी09सीबी 1130 लेकर आए थे।