Header Ads

इसने KBC में जीते थे 50 लाख, 15 साल की नौकरी में हो गए 24 ट्रांसफर



2011 में केबीसी में 11 सवालों के सही जबाव देकर अमिता सिंह ने 50 लाख रुपए जीते थे।

अपने कई ट्रांसफरों को लेकर विवादों में आई तहसीलदार अमिता सिंह 2011 में कौन बनेगा करोड़पति में 5 करोड़ रुपए जीतने से रह गई थीं। वे केवल 11 सवालों का जबाव दे पाईं और 50 लाख रुपए जीत पाईं। इसके बाद वे गेम से बाहर निकल गईं। अब वे अपने 15 साल की नौकरी के कैरियर में 24 ट्रांसफर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुकी हैं। चर्चा में रहती है यह महिला अफसर......

-अमिता सिंह ने कहा कि पहले कभी उन्हें केबीसी वाली मैडम के नाम से पुकारा जाता था, लेकिन अब तबादले वाली मैडम कहकर मजाक उड़ाया जाता है।
-वे कहती हैं कि रसूखदारों के अवैध कब्जे हटाने पर मेरा तबादला सीधी कर दिया गया है, जबकि मैंने स्वयं के व्यय पर गृह जिले ग्वालियर में तबादला मांगा था।
-उल्लेखनीय है कि अमिता सिंह केबीसी में 50 लाख रुपए जीत चुकी हैं। इसी से उनकी पहचान बनी थी, लेकिन अब ट्रांसफर होने से उनकी पहचान दूसरी हो गई है।
ऐसे हुई थी केबीसी में एंट्री
- 2011 में अमिता फास्टेस्ट एंड फिंगर राउंड के तहत केबीसी में हॉट सीट पर बैठने के लिए सिलेक्ट हुई थीं। उन्हें यह मौका सबसे कम समय में सही जवाब देने के बदले मिला था।