Header Ads

Alia Bhatt के इस गाउन की कीमत में दिल्ली में एक फ्लैट ले सकते हैं आप


IIFA Awards 2017 के लिए Alia Bhatt ने पहना था Zuhair Murad का स्ट्रैपलेस गाउन, जिसकी कीमत है 23 लाख से भी ज़्यादा.
बॉलीवुड की लक्ज़री लाइफ की झलक तो हमें समय-समय पर दिखती रहती है. फिर चाहे वो Jacqueline Fernandez का महंगा स्लिंग हो या Karan Johar का टोट बैग. बॉलीवुड के स्टार्स ही नहीं यहां तो बेबीज़ भी लक्ज़री फैशन का हिस्सा हैं, छोटे नवाब Taimur Ali Khan पहनते हैं हज़ारों के ब्रैंडेड शूज़.

लेकिन इन सभी महंगे आउटफिट्स और एक्सेसरीज़ का रिकॉर्ड ब्रेक हो चुका है और ये काम किया है Alia Bhatt. Alia बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और बेस्ट ड्रेस्ड एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं जिसकी ताज़ा मिसाल देखने को मिली New York में हुए Iifa Awards में. Alia, Iifa के हर इवेंट में Alia बेहद खूबसूरत अवतार में दिखीं, लेकिन इनका सबसे कमाल का लुक रहा Iifa के ग्रीन कारपेट पर.
Alia ने मेन अवॉर्ड्स नाइट के लिए पहना था Zuhair Murad के स्प्रिंग-समर 2017 कलेक्शन से एक स्ट्रैपलेस ब्लैक सिल्क, ट्यूल गाउन जिसमें वो बिल्कुल Cinderella जैसी लग रहीं थी.

 इस गाउन पर क्रिस्टल्स और चिप्स का खूबसूरत काम था. लेकिन इस गाउन की खूबसूरती के अलावा इसकी खासियत ही इसकी कीमत, जिसे सुनकर आपको मिनी हार्ट अटैक आ सकता है. Alia के इस खूबसूरत गाउन की कीमत है 23,17,140 रुपए. इतने पैसों में तो एक घर और कार दोनों खरीदे जा सकते हैं या फिर एक्ज़ॉटिक होलिडे पर भी जा सकते हैं.
आगे देखिए बॉलीवुड के ऐसे ही और महंगे लुक्स.