Nokia ने लॉन्च किया 999 रुपए वाला नया फोन, मिलेगा 44 घंटे का बैटरी बैकअप
नोकिया की कंपनी HMD ग्लोबल ने भारत में Nokia 105 और Nokia 130 फीचर फोन के नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। नोकिया 130 दो वैरिएंट में उपलब्ध है। सिंगल सिम वेरिएंट की कीमत 999 रुपए और डबल सिम की 1149 रुपए है। वहीं 19 जुलाई से नोकिया 105 ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर में मिलेगा। पुराने वर्जन माइक्रोसॉफ्ट ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च किया गया था।
1 महीने का स्टैंडबाय टाइम
कंपनी का दावा है है कि nokia 105 फोन 15 घंटे का टॉकटाइम और 30 दिन का स्टैंडबाय टाइम देगा। वहीं नोकिया 130 ,44 घंटे का टॉकटाइम देगा। कंपनी ने कहा कि दोनों फोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
नोकिया के इस नए फीचर फोन में 1.8inch की क्यूवीजीए स्क्रीन है। फोन की बैटरी क्षमता 800mAh की है। कंपनी का कहना है कि फोन में 500 तक टेक्स्ट मैसेज और 2,000 कॉन्टेक्ट तक स्टोर किए जा सकते हैं।
फोन नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। 4MB रैम है। नोकिया 105 में इनबिल्ट एफएम रेडियो है ओर इस फोन को स्टैंडर्ड माइक्रो यूएसबी केबल (यूएसबी 2.0) के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फोन में एक स्टैंडर्ड हेडफोन जैक है।
कंपनी का दावा है कि नोकिया 130 (2017) से 44 घंटे तक का FM रेडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। इस फोन की स्टोरेज को 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में भी 1.8 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन है। और एक बार चार्ज करने पर बैटरी से 11.5 घंटे तक वीडियो प्लैबैक मिलने का भी दावा किया गया है।
नोकिया 130 से हेडसेट या स्पीकर के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है। नोकिया 130 में दिए गए कैमरे से तस्वीरें और वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फोन भी नोकिया 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है।


Post a Comment