Header Ads

खाने से पहले गौर से देखें इन फूड आइटम्स को, वर्ना हो जाएगी मुसीबत


खाने के शौकीनों को बस तस्वीर दिखा दो तो उन्हें भूख लग जाती है। अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। कई बार आंखों को भी धोखा हो जाता है और फिर आपकी जान भी मुसीबत में पड़ सकती है।

जापान में रहने वाले 35 साल के सीजी कावासाकी लकड़ियों पर खूबसूरत आकृति बनाने के लिए मशहूर हैं। वैसे तो उन्होंने तोहोकु यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की है, लेकिन उन्होंने वुडक्राफ्ट के में करियर बनाने का फैसला किया। अपने काम में परफेक्शन की वजह से उन्हें कम समय में काफी तारीफ मिली है। चूंकि, कावासाकी को खाने का काफी शौक है, इस वजह से उनके ज्यादातर आर्टवर्क फूड आइटम्स ही होते हैं। देखने में ये इतने असली लगते हैं कि अगर आपको मालूम ना हो, तो आप इन्हें खा भी लेंगे। इसके बाद आपके दांतों का जो हाल होगा, वो आप बेहतर समझ सकते हैं। कावासाकी के आर्टवर्क की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है।