जब खोला 70 साल पहले का पार्सल, तो मिला 2000 साल पुराना ये मास्टरपीस
म्यूजियम ऑफ स्कॉटलैंड को 2000 साल से भी पुराना एक कफन मिला। इतना पुराना होने के बावजूद वह बहुत अच्छी हालत में है।
डॉ. मार्गरेट मैटलैंड एडिनबरा (इंग्लैंड) स्थित म्यूजियम ऑफ स्कॉटलैंड की क्यूरेटर हैं। वे म्यूजियम के परमानेंट ईजिप्टियन कलेक्शन में छानबीन कर रही थीं, तभी उन्हें एक पैकेट दिखा। इसमें दूसरे विश्वयुद्ध के समय का एक पार्सल था, जो म्यूजियम के पूर्व क्यूरेटर ने भेजा था। मार्गरेट को शुरुआत में उस पैकेट में कोई आकर्षण नजर नहीं आया। फिर भी उन्होंने उसे खोलकर देखा। तब उन्हें पता चला कि उन्होंने इतिहास का एक बहुत पुराना अध्याय खोला है। उस पैकेट में 2,000 साल से भी ज्यादा पुरानी चीज थी। यह है मामला...
-डॉ. मार्गरेट ने पैकेट खोला, तो उसमें एक लिपटा हुआ कपड़ा था और साथ में एक नोट भी था। उसमें लिखा गया था कि यह कपड़ा एक प्राचीन मिस्री कब्र से मिला था।
-उस लिपटे कपड़े को देखकर ही मार्गरेट और उनकी टीम को अंदाजा हो गया था कि उनके हाथों में हिस्ट्री की एक शानदार चीज है, जो शायद आज से पहले कभी नहीं देखी गई है।
-चूंकि यह 2000 साल से भी ज्यादा पुराना कपड़ा था, इसलिए संभावना थी कि खोलने की कोशश में वह फट जाएगा। सो, मार्गरेट और उनकी टीम ने पहले उसे थोड़ी नमी दी। इसके बाद उसे धीरे-धीरे खोला गया।
-खोलने की इस प्रक्रिया में 24 घंटे लगे। जब वह पूरा खुला, तो उसे देखकर सारे लोग आश्चर्यचकित रह गए। वह एक मिस्री कफन था। समय के लिहाज से वह बहुत अच्छी हालत में था।
-लिनेन के बने इस कफन में खूबसूरत कलाकारी की गई थी। उस पर प्राची मिस्र के मृत्यु बाद के देवता ओसिरिस की आकृति उकेरी गई थी।
-इसके बाद मार्गरेट और उनकी टीम ने उस पर लिखे अक्षरों को पढ़ा। उससे पता चला गया कि इस कफन में आएम्का नामक शख्स की डेड बॉडी को लपेटा गया था। वह प्राचीन मिस्र के दो प्रमुख अधिकारियों का बेटा था। उनके नाम थे मोन्त्सुएफ और तानुअत।
-सबसे दिलचस्प बात यह थी कि म्यूजियम के कलेक्शन में मोन्त्सुएफ और तानुअत का गोल्ड मास्क पहले से ही था। इस तरह यह एक रेयर मामला है कि किसी म्यूजियम के पास 2000 साल पहले के पूरे परिवार से जुड़ी चीजें थीं।
-इस कफन की मदद से यह आसानी से जाना जा सका कि इसे ईसा से 9 साल पहले बनाया गया था। इस परिवार की कब्रें 1857 में खोजी गई थीं। तानुअत की डेथ उसके हसबैंड मोन्त्सुएफ की मौत के महज 48 दिनों बाद हो गई थी।


Post a Comment