Header Ads

अभी ले सकते हैं Jio की प्राइम मेंबरशिप, यहां से कराना होगा रिचार्ज


जियो ने प्राइम यूजर्स के लिए ही नए प्लान लॉन्च किए हैं। इसके लिए अभी भी प्राइम मेंबरशिप ली जा सकती है।

जियो ने धन धना धन ऑफर के तहत सिर्फ जियो प्राइम यूजर्स के लिए नए प्लान लॉन्च किए हैं। यानि जिन यूजर्स ने 99 रुपए का रिचार्ज करवाकर जियो की प्राइम मेंबरशिप ली थी। वे ही इन ऑफर्स का फायदा उठा पाएंगे। 15 अप्रैल के बाद जियो की प्राइम मेंबरशिप नहीं ले पाएंगे ऐसा दावा जियो ने किया था। लेकिन ऐसा नहीं है आप अभी भी जियो की प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं और जियो के नए ऑफर्स का फायदा ले सकते हैं।

ऐसे अभी भी ले सकते हैं प्राइम मेंबरशिप
इसके लिए आपको कस्टमर केयर या जियो आउटलेट पर जाकर 99 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद आप जियो के नए प्लान को ले सकते हैं। जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्राइम मेंबरशिप प्लान नहीं है। हमने इस बारे में जियो के स्पोक पर्सन से बात की तो उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर डिटेल भले ही न हो लेकिन अभी भी 99 रुपए में जियो की प्राइम मेंबरशिप ली जा सकती है। प्राइम मेंबर बनने के बाद यूजर्स को ज्यादा बेनिफिट्स मिलेंगे ऐसा दावा कंपनी ने किया था, जो आज सही होता दिख रहा है।
15 अप्रैल थी लास्ट डेट
बता दें कि जियो ने फरवरी के आखिर में प्राइम मेंबरशिप प्लान लॉन्च किया था जिसमें जियो यूजर्स को 1-31 मार्च तक 99 रुपए का रिचार्ज करवा कर प्राइम मेंबर बनना था। बाद में प्राइम मेंबरशिप लेने की तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई थी। दावा किया गया था कि इसके बाद प्राइम मेंबरशिप नहीं मिलेगी।

नए यूजर्स करें ये
jio के पुराने यूजर्स के साथ ही नए यूजर्स भी जियो की प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं। सिम खरीदने के बाद उन्हें सबसे पहले 99 रुपए का रिचार्ज करना होगा। इसके बाद वे 303, 349 या 399 जैसा कोई प्लान लेकर 56-84 दिन तक हर 1GB डाटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग और फ्री मैसेज का यूज कर सकते हैं।

पहले ऐसे मिल रही थी प्राइम मेंबरशिप
अप्रैल में जब जियो ने धन धना धन ऑफर लॉन्च किया था। तब नॉन - प्राइम यूजर्स के लिए 303+99=402 का प्लान वेबसाइट पर था। जिसमें नॉन प्राइम यूजर्स को 99 रुपए एक्सट्रा (प्राइम मेंबरशिप के लिए) देने थे। लेकिन अब वेबसाइट पर इस तरह का कोई प्लान उपलब्ध नहीं है। जिसमें 99 रुपए एडऑन करके प्राइम मेंबरशिप ली जा सके। अब प्राइम मेंबरशिप सिंपल 99 रुपए का रिचार्ज करवा कर ली जा सकती है।