Header Ads

कभी 140 किलो की थी ये लड़की, लेकिन एक हादसे ने यूं बदल दी जिंदगी


सिंगापुर की रहने वाली लिम यिपिंग बचपन से मोटापे की शिकार थी। लेकिन, एक हादसे वो फैट से फिट हो गई।

बहुत पुरानी कहावत है हर घटना इंसान को एक नई सीख दे जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ सिंगापुर की रहने वाली 28 साल की लिम यिपिंग के साथ जो कभी 140 किलो की थी। लेकिन एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल दी।आंटी की मौत ने बदल दी Life...

- लिम ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो बचपन से मोटापे का शिकार थी।
- जब उसने प्राइमरी स्कूल ज्वाइन किया तो उस वक्त उसका वजन 80 किलो था और सेकेंड्री स्कूल ज्वाइन करते-करते उसका वजन करीब 100 किलो तक पहुंच गया।
- लिम ने बताया कि न तो उसका खाने पर कंट्रोल था और न ही वो कभी एक्सरसाइज करती थी। जिसके कारण उसका वजन तेजी से बढ़ने लगा और साल 2014 में उसका वजन 140 किलो तक पहुंच गया।
- लेकिन, उसी साल एक ऐसी घटना घटी, जिसने लिम की आंखें खोल दी।
- दरअसल, ली की एक आंटी भी पिछले कई सालों से वजन को लेकर परेशान थी और आखिरकार साल 2014 में ओवर वेट के कारण उनकी मौत हो गई।
- इस हादसे ने ली को अंदर से झकझोर दिया और उसने खुद को बदले का फैसला किया।
- इसके बाद उसने न सिर्फ हार्ड वर्कआउट करना शुरू कर दिया बल्कि, अपने खान-पान पर भी काफी नियंत्रण रखा।
- लिम ने महज तीन साल में अपने विल पावर से करीब 60 किलो वजन कम कर लिया।
- पेशे से सेल्स एक्जीक्यूटिव लिम फिलहाल 70 किलो की है। लेकिन, वो और भी वजन कम करना चाहती है।
- लिम बताती है कि वजन कम करने के लिए जिम के अलावा रनिंग और स्वीमिंग भी वो रेगुलर बेसिस पर करती है।