Header Ads

गैंग में इस वजह से रखी गई ये खूबसूरत लड़की, फॉरेनर भी हो चुके हैं श‍िकार


यूपी के मेरठ में पुलिस ने ऐसे गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो अपनी कार में लिफ्ट देकर सवारियों को लूटते थे।

यूपी के मेरठ में पुलिस ने ऐसे गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो अपनी कार में लिफ्ट देकर सवारियों को लूटते थे। पकड़े गए बदमाशों के गिरोह में एक लेडी भी शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए बदमाश, लड़की का रहता था अहम रोल

- एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया, मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार शाम कृष्णानगर नाले के पास से बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। कार में लिफ्ट देकर सवारियों को लूटने की योजना आरोपी अनिल की थी, उसने ही यह गैंग तैयार किया।
- अनिल ने फाइनेंस कराकर एक मारूति ईको वैन खरीदी थी, जिसे वह टैक्सी के रूप में चलाता था। करीब 6 महीने से उसका टैक्सी का काम ठीक नहीं चल रहा था। जिस कारण उसे किश्त देने में भी परेशानी होने लगी। इसके बाद उसने अपने गांव के देशपाल और दोस्त रिजवान के साथ मिलकर सवारियों को लूटने की योजना बनाई।
- उन्होंने किराए के मकान में रहने वाली एक लड़की को भी अपने गैंग में शामिल कर लिया। इन्होंने मेरठ-गाजियाबाद, मेरठ-रुड़की, मेरठ-गढ़ और मेरठ-हापुड़ मार्ग पर रात के समय में घटनाओं को अंजाम दिया।
- पूछताछ में बदमाशों ने बताया, गाड़ी में पहले से देशपाल, रिजवान और लड़की सवारी के रूप में बैठे रहते थे। रास्ते में एक दो सवारी बैठा लेते थे और सुनसान जगह देखकर तमंचों के बल पर सवारियों को लूट लेते थे। लूट के बाद सवारियों को सड़क पर ही उतार कर फरार हो जाते थे।
- गाड़ी में पहले से लड़की बैठे होने पर किसी को शक भी नहीं होता था और लोग आसानी से गाड़ी में बैठ जाते थे। इस तरह गैंग में लड़की का अहम रोल था।

फॉरेनर के साथ भी कर चुके हैं लूट

- पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 9 फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा 25 हजार रुपए नकद, 11 अमेरिकन डॉलर, एक पिस्टल, एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया गया है। इससे पता चलता हैं कि उन्होंने किसी फॉरेनर के साथ भी लूट की। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
- पुलिस ने उस मारूति ईको गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया था, जिसमें सवार होकर यह गैंग लूट की घटना को अंजाम देता था।