Header Ads

हिंदी नहीं बोल पाती ये 8 एक्ट्रेस, इस वजह से कैट हो चुकी हैं फिल्म से बाहर


बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो सही से हिंदी नहीं बोल पाती हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं कैटरीना कैफ, जो आज अपना 34वां बर्थडे (16 जुलाई) सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे कैटरीना अब फिल्मों में अपने डायलॉग्स खुद ही डब करती हैं, लेकिन अपने करियर की शुरुआती दौर में उनको हिंदी नहीं आती थी। कैट ने 2003 में आई फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्हें इसी साल महेश भट्ट ने फिल्म 'साया' ऑफर की थी, लेकिन कैट को हिंदी न आने की वजह से भट्ट ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया था और उनकी जगह तारा शर्मा को चांस दिया था। इसके बाद कैफ ने हिंदी सीखने के लिेए क्लास ज्वाइन की थी। 14 साल की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग...

1983 को हांगकांग में जन्मी कैटरीना ने मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखा। वैसे, मॉडलिंग के दिनों में कैटरीना काफी अलग दिखती थीं और समय के साथ वो और ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस होती गईं। लंदन में रहते हुए कैटरीना ने मॉडलिंग शुरू की थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने गहनों की एक कंपनी के लिए मॉडलिंग की। लंदन में ही फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद ने उन्हें एक फैशन शो में देखा और बाद में अपनी फिल्म 'बूम' (2003) के लिए साइन कर लिया। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन वे फिल्ममेकर्स की नजरों में आ गईं। कैट ने 'मैंने प्यार क्यूं किया' (2005), 'हमको दीवाना कर गए' (2006), 'नमस्ते लंदन' (2007), 'पार्टनर' (2007), 'वेलकम' (2007), 'रेस' (2008), 'राजनीति' (2010), 'धूम-3' (2013) 'बार बार देखो' (2016) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
सनी लियोनी

पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनीं सनी लियोनी को भी हिंदी बोलने में परेशानी होती है। हालांकि, वे लगातार हिंदी सीखने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 'जैकपॉट' (2013), 'रागिनी एमएमएस 2' (2014), 'एक पहेली लीला' (2015), 'कुछ कुछ लोचा है' (2015), 'मस्तीजादे' (2016), 'बेइमान लव' (2016) सहित कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अभी तक उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई हैं।

नरगिस फखरी

अमेरिकन मॉडल नरगिस फखरी की हिंदी भी बहुत खराब है। वे अपने डॉयलॉग्स तक सही से नहीं बोल पाती हैं। उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही थी लेकिन इससे नरगिस को कोई फायदा नहीं हुआ था। इसके अलावा उन्होंने 'मद्रास कैफे' (2013), 'मैं तेरा हीरो' (2014), 'हाउसफुल 3' (2016), 'अजहर' (2016), 'बैंजो' (2016) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

एमी जैक्सन

ब्रिटिश मॉडल एमी जैक्सन ने साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वे हिंदी नहीं बोल पाती है। उन्होंने फिल्म 'एक दीवाना था' (2012), 'सिंह इज ब्लिंग' (2015) में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने साउथ की 'थान्दवम' (2012), 'येवदु' (2014), 'थंगा मगन' (2015), 'देवी' (2016) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

लिसा हेडन

मॉडल और एक्ट्रेस लिसा हेडन का जन्म यूं तो इंडिया में ही हुआ, लेकिन उनका बचपन ऑस्ट्रेलिया में बीता है। बॉलीवुड में किस्मत आजमाने वे इंडिया आई। उन्होंने 'आयशा' (2010), 'रास्कल' (2011), 'क्वीन' (2014), 'द शौकीन्स' (2014), 'हाउसफुल 3' (2016) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

एली अवराम

स्वीडिश ग्रीक एक्ट्रेस एली अवराम की हिंदी भी बेहद कमजोर है। उन्होंने 'मिकी वायरस' (2013), 'किस किसको प्यार करूं' (2015), 'नाम शबाना' (2017) फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वे रियलिटी शो 'बिग बॉस' (2013), 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' (2015) में भी नजर आ चुकी हैं।

क्लाडिया सिएस्ला

जर्मन मॉडल क्लाडिया सिएस्ला को भी हिंदी बोलने में परेशानी होती है। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा साउथ, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'खिलाड़ी 786' (2012), 'देसी कट्टे' (2014), 'क्या कूल हैं हम 3' (2016) में काम किया है।

गिसेली मांटेरो

ब्राजिलियन मॉडल और एक्ट्रेस गिसेली मांटेरो ने भी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, लेकिन हिंदी ये भी नहीं बोल पाती है। उन्होंने फिल्म 'लव आजकल' (2009) और 'ऑलवेज कभी कभी' (2011) में काम किया है।