Header Ads

Coca-Cola से भरा ट्रक पलटा, फिर बोतल लूटने ऐसी मची लोगों में होड़


 पंजाब के फिरोजपुर में Coca-Cola की पेटियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में को हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन ट्रक पलटने से Coca-Cola की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। गर्मी और उमस भरे मौसम यहां से गुजर रहे राहगीरों के लिए सुखद साबित हुआ। फिर क्या था देखते ही देखते राहगीर अपनी गाड़ियां रोक कर Coca-Cola की बड़ी-बड़ी बोतलें उठाकर घर ले गए।

इस घटनाक्रम को एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
-Coca-Cola की बोतलों को उठाकर ले जाने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है। यह घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है।

-वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि Coca-Cola से भरे ट्रक के पलटने के बाद कैसे राहगीर बोतलों पर टूट पड़ रहे हैं।

-जिस भी राहगीर को जितनी बोतलें उठाकर ले जाने का मौका लगा उठाकर ले गया।

-मौके पर कुछ ही घंटे बाद पलटा हुआ ट्रक रह गया। आसपास कुछ खाली गत्ते की पेटियां नजर आ रहीं थी।

बाद में यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल था कि ट्रक में हादसे से पहले क्या लोड किया हुआ था।