Header Ads

इस वजह से सलमान के भाई को आर्य समाज मंदिर में करनी पड़ी थी शादी


आखिरी बार टीवी शो 'छोटे मिया धाकड़'(2017) में नजर आए एक्टर सोहेल खान इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं। हाल ही में वो बड़े भाई सलमान खान के साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट' में नजर आए थे हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वैसे, भले ही सोहेल प्रोफेशनल लाइफ ठीक नहीं चल रही हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी सक्सेसफुल हैं। जैसे कि सलमान के अफेयर कई रहे लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। वहीं 18 साल बाद अरबाज और मलाइका का तलाक हो चुका है लेकिन सिर्फ सोहेल ही हैं जिनकी सीमा सचदेव से शादीशुदा लाइफ एकदम परफेक्ट चल रही है। घर से भागकर की थी शादी...


- सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। फैशन डिजाइन में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं।
- इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई।
- बकौल सोहेल उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
- जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और ये कपल शादी करना चाहता था। लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी।

- इसी चलते सीमा और सोहेल ने एक बड़ा फैसला लिया। जिस दिन सोहेल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या'(1998) रिलीज हुई उसी दिन सोहेल और सीमा घर से भाग गए और आर्य समाज में शादी कर ली।
- बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और इस कपल ने निकाह भी किया था। कपल के दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं।

एक्टिंग वर्ल्ड से दूर ये करती हैं सीमा
- शादी के बाद सोहेल ने सीमा के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट बिजनेस शुरू किया।
- देखते ही देखते सीमा टीवी शो और मूवी की लीडिंग फैशन डिजाइनर बन गईं।
- टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं'(2003-07) में कास्ट की कॉस्ट्यूम सीमा ने ही डिजाइन की थीं। इसी सीरियल से उन्हें पहचान मिली थी।

- सीमा का 'बांद्रा 190' नाम से एक बुटीक है। जिसे वो सुजैन खान और महीप कपूर के साथ मिलकर चलाती हैं।
- इसके अलावा सीमा के मुंबई में ब्यूटी स्पा और 'कलिस्ता' नाम से सैलून भी है।
सोहेल ने बतौर फिल्म मेकर की थी करियर की शुरुआत
-
 सोहेल ने अपना फिल्मी करियर 1997 में डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने पहली फिल्म संजय कपूर, सलमान खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर 'औजार' डायरेक्ट की।
- इसके बाद उन्होंने भाई सलमान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या'(1998) डायरेक्ट की। ये वही फिल्म है जिसने उन्हें इंडस्ट्री में बतौर फिल्म मेकर सेटल कराया।

- बात अगर एक्टिंग करियर की करें तो 2002 में सोहेल ने 'मैंने दिल तुझको दिया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

- सोहेल अबतक 'डरना मना है', 'लकीर', 'मैने प्यार क्यूं किया', 'फाइट क्लब', 'सलाम-ए-इश्क', 'हीरोज', 'हैलो', 'आर्यन' और 'कृष्णा कॉटेज' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
बाइक और स्पोर्ट्स के दीवाने हैं सोहेल

- सोहेल खान बाइक और स्पोर्ट्स के दीवाने हैं।
- वह अक्सर बाइक राइड करते हुए स्पॉट किए जाते हैं।
- सोहेल का खेलों के लिए जुनून भी किसी से छिपा नहीं है।
- चैरिटी मैच के दौरान भी अक्सर सोहेल खेल के मैदान में नजर आते रहते हैं।