गर्लफ्रेंड संग BF ने नहर में लगा दी छलांग, स्कूल टाइम से दाेनों में था अफेयर
12वीं क्लास के स्टूडेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दोराहा नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने लड़की को बाहर निकाल लिया लेकिन लड़का पानी के तेज बहाव में बह गया। लड़के का नाम गुरकरण सिंह है, वह गगन विहार गली नंबर तीन चूहड़पुर रोड का रहने वाला है। दसवी क्लास से दोनों के संबंध...
देर रात तक गुरकरण के घरवाले गोताखोरों की मदद से दोराहा नगर में उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। लड़की भी बाहरवीं क्लास की स्टूडेंट है वह दरेसी इलाके की रहने वाली है। गुरकरण सिंह सोमवार सुबह 11 बजे अपने घरवालों से यह कह कर निकला था कि डीएमसी हॉस्पिटल में उसके दोस्त के पिता एडमिट हैं। वह उनका पता लेने जा रहा है। उसके बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे उसकी माता ने गुरकरण के मोबाइल पर फोन किया तो उसने कहा कि वह थोड़ी देर में घर आ रहा है। फिर उसने अपने दोस्त कर्ण को फोन कर बताया कि वह दोराहा में है, उसके घरवालों को बोल दे कि वह वापस नहीं आयेगा और उसके बाद लड़की के साथ नहर में छलांग लगा दी।
दसवीं तक इकट्ठे पढ़े थे दोनों
गुरकरण और लड़की दसवीं तक इकट्ठे पढ़े थे तभी से उनमें संबंध थे। दसवीं में फेल होने के बाद गुरकरण प्राइवेट पढ़ने लगा। दोनों के घरवालों को भी इनके संबंधों की जानकारी थी। गुरकरण और उसकी गर्लफ्रेंड ने नहर में छलांग क्यों लगाई इसका तो अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन हालात से पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों ने प्लान कर नहर में छलांग लगाई है।
लड़की को इलाज के लिए सिद्धू हॉस्पिटल भर्ती करवाया है। अभी पता नहीं चला सका कि दोनों ने नहर में छलांग क्यों लगाई है। लड़की के बयान लेने के लिए जांच अफसर को भेजा था, लेकिन डाक्टर ने उसे अनफिट बताया है। बयान होने के बाद ही साथी स्थिति स्पष्ट होगी।


Post a Comment