फोटोज पोस्ट कर बन गई स्टार, ताजमहल के चलते पकड़ाई
अमेलिया पर आरोग लगे हैं कि उन्होंने फेमस टूरिस्ट स्पॉट के फोटो में एडिटिंग की है।
खूबसूरत चीजों को उनकी वास्तविकता के साथ देखा जाए तो उसमें चार चांद लग जाते हैं। लेकिन, कुछ लोग इनमें भी छेड़छाड़ करने से नहीं चूकते। ऐसा ही इंग्लैंड की इंस्टाग्राम क्वीन अमेलिया लियाना के साथ हुआ। अमेलिया फैशन मॉडल और ट्रैवल ब्लागर्स हैं। फिलहाल अमेलिया दुनिया की ऐतिहासिक धरोहर की फोटोज के साथ छेड़छाड़ करने के चलते लोगों के निशाने पर हैं।कई मैग्जीन को बेचती हैं फोटोज...
- अमेलिया पर आरोग लगे हैं कि उन्होंने फेमस टूरिस्ट स्पॉट के फोटो में एडिटिंग की है।
- अमेलिया ने ताजमहल से लेकर न्यूयॉर्क फ्रीडम टॉवर जैसे अनेक फेमस टूरिस्ट स्पॉट के फोटो के साथ एडिटिंग की।
- पोल खुल जाने के बाद अमेलिया ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को नाराज करने का नहीं था।
- उन्होंने यह बात भी मान ली कि वे इन जगहों पर अभी तक गई ही नहीं हैं। बता दें अमेलिया कई मैग्जीन व कंपनियों को अपनी फोटोज बेचती हैं।
इस तरह पकड़ में आई चोरी
- अमेलिया ने पहली फोटो ताजमहल की पोस्ट की, जिसमें आसमान में उड़ते कबूतरों का झुंड था। इसके अलावा फोटो में टूरिस्ट गायब थे। इसे अलावा ताजमहल की मीनार में इस समय काम चल रहा है, जिसके चलते वहां जालियां लगा दी गई हैं, लेकिन अमेलिया ने एडिट कर ये जालियां भी हदा दी थीं। वहीं, ताजमहल में जमा भीड़ को एक ही जगह बता दिया था।
- इसके बाद दूसरी फोटो न्यूयॉर्क रॉकरफेलर सेंटर का पोस्ट किया था, जही से फ्रीडम टॉवर साफ दिखाई देता है। लेकिन, अमेलिया द्वारा शेयर किए गए फोटो में वह टॉवर गायब था।
- चौंकाने वाली बात तो यह थी कि अमेलिया ने इंस्टाग्राफ पर ये फोटोज पोस्ट करते हुए यह भी लिखा कि उन्होंने ये फोटोज इन टूरिस्ट प्लेसेज की यात्रा के दौरान खींची थीं।
- अमेलिया की इस गलती से उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है कि क्योंकि, वे कई कई मैग्जींस व कंपनियों को फोटोज बेचती हैं।
- अमेलिया इंग्लैंड में कितनी फेमस हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके करीब साढ़े चार लाख फॉलोअर्स हैं।


Post a Comment